Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सहायक अभियंता पर हमला, विद्युत कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन मौन विरोध

हनुमानगढ़ । कार्यालय सहायक अभियंता (वितरण), जोधपुर डिस्कॉम हनुमानगढ़ टाउन में शुक्रवार को हुए विवाद के बाद विद्युत कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया। आरवटका, बेजोड़ व बीएमएस के कर्मचारियों से संयुक्त रूप से देर रात्रि टाउन विद्युत विभाग के समक्ष अनिश्चितकालीन मौन विरोध शुरू कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता देवेन्द्र पारीक ने कार्यालय परिसर में सहायक अभियंता मुकेश शर्मा के साथ गाली-गलौच करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया तथा जूता मारने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान जानलेवा हमला करने की कोशिश भी की गई।
घटना के पश्चात राजनीतिक दबाव बनाते हुए अन्य कार्यकर्ताओं की भीड़ कार्यालय में जमा कर दी गई और सहायक अभियंता के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। इस घटना को विद्युत कर्मचारियों ने अस्वीकार्य बताया और इसके विरोध में सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन मौन विरोध शुरू कर दिया।
संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पहले भी अनियंत्रित राजनीतिक दबावों के चलते लाइन पर कार्य करते समय कर्मचारियों की जानें जा चुकी हैं। ऐसे हालात में निगम कर्मचारी सुरक्षित माहौल के बिना कार्य नहीं कर सकते। कर्मचारियों का कहना है कि विरोध जताने के लिए गाली-गलौच या हाथापाई पर उतरना कतई स्वीकार्य नहीं है और यह कार्यशैली लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मौन विरोध के दौरान यदि विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। समिति ने अपनी मांगें रखते हुए कहा कि सहायक अभियंता मुकेश शर्मा को उनके पद पर यथावत बहाल किया जाए और आरोपी देवेन्द्र पारीक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत एफआईआर दर्ज कर तुरंत गिरफ्तारी की जाए।
इस विरोध प्रदर्शन में विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, भारतीय मजदूर संघ और आरवीटीकेए के प्रतिनिधि शामिल रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा और किसी भी राजनीतिक दबाव में कार्य नहीं किया जाएगा।
Back To Top