Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

संजीवनी कॉन्वेंट स्कूल सादुलशहर में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सादुलशहर स्थित संजीवनी कॉन्वेंट स्कूल में आज पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में डायरेक्टर देवेंद्र राजपूत , प्रधानाध्यापक संदीप सिंह, कोऑर्डिनेटर गगनदीप सिंह ने बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाए और सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और हमें हर वर्ष अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए।
डायरेक्टर देवेंद्र राजपूत ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा—
आज लगाया गया पौधा ही कल हमारी आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध वायु और हरियाली देगा। यह हमारा कर्तव्य है कि हम प्रकृति को संवारें।”
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

Back To Top