Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

युवा नशे से दूर रहकर देश सुयोग्य नागरिक बनकर देश के नव निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें :-गोयल

  • रावतसर:- स्थानीय एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें वर्तमान सत्र के अर्द्ध वार्षिक परीक्षा में कक्षा 3 से 12 वीं तक के पहले से पांचवे स्थान पर रहे विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व मैडल पहनाकर समानित किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ,अतिथि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रचार्य विनोद शर्मा ,जय हिंद पब्लिक स्कूल प्रबंधक जेपी दूधवाल रहे एसडी स्कूल संस्था प्रधान रामप्रताप रिवाड, व्यवस्थापक आत्माराम जागिड़, व समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे | इस अवसर बच्चों को संबोधित करते हुए सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने बच्चों को नशे से दूर रहकर देश सुयोग्य नागरिक बनकर देश के नव निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने का आह्वान किया व जिला प्रशासन के मानस अभियान के तहत बच्चों नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गोयल ने युवाओं में साइबर क्राइम के बढ़ते दुष्प्रभाव से अवगत करवाते हुए बताया कि तकनीक से परिपूर्ण इस दौर में जैसे-जैसे विज्ञान के कारण संचार क्रांति में इजाफा हुआ है वैसे ही कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों द्वारा साइबर क्राइम को हथियार बनाकर जालसाजी के मामले भी बढ़े हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि प्रत्येक व्यक्ति को इसका प्राथमिक ज्ञान हो।अपना मोबाइल पासवर्ड किसी को भी ना बताएं व सुरक्षा की दृष्टि से समय-समय पर अलग तरह का पासवर्ड बनाकर रखें ताकि आपकी निजी जानकारी अपराधी तक ना पहुंच पाए व कोई उसका दुरुपयोग ना कर सके।गोयल ने छात्राओं को गुड टच बेड टच से संबंधित अपराधों का विधिक ज्ञान देते हुए कहा कि जहां कहीं अपराध होता हो तो उसकी शिकायत संबंधित पुलिस प्रशासन व सीडब्ल्यूसी को अवश्य करें। जिससे हम आपकी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें बाल विवाह तथा बालश्रम के बारे में बोलते हुए गोयल ने कहा कि आपके आसपास यदि ऐसा कोई कृत्य होता हो तो उसकी शिकायत सीडब्ल्यूसी, पुलिस अथवा प्रशासन को करें ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके। कार्यक्रम के अंत मे संस्था प्रधान रामप्रताप रिवाड ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया
Back To Top