Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

कैबिनेट मंत्री  सुमित गोदारा ने किया घग्घर नाली बेड का निरीक्षण, पानी की बढ़ती आवक पर तैयारियों का लिया जायजा

कैबिनेट मंत्री  सुमित गोदारा ने किया घग्घर नाली बेड का निरीक्षण, पानी की बढ़ती आवक पर तैयारियों का लिया जायजा

हनुमानगढ़, 6 सितम्बर। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री  सुमित गोदारा शनिवार को जिले के दौरे पर रहे। बीकानेर से प्रातः 8 बजे प्रस्थान कर वे दोपहर 12 बजे हनुमानगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने टाउन-जंक्शन रोड स्थित घग्घर नाली बेड के तटबंधों का निरीक्षण किया और प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया।

मंत्री गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार आमजन की सुरक्षा को लेकर गंभीर और संवेदनशील है। घग्घर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही पानी की आवक को देखते हुए तटबंधों की मजबूती, 24 घंटे मॉनिटरिंग और आमजन की सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ भादरा विधायक श्री संजीव बेनीवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष  प्रमोद डेलू, पूर्व विधायक धर्मेंद्र मोची, एडीएम  उम्मेदीलाल मीना, जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता  हरि सिंह व सुनील काजला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

जनप्रतिनिधियों में  अमित सहू,  विकास गुप्ता,  चरणदास गर्ग,  नन्दलाल वर्मा,  ओम सोनी,  तेजेंद्र सिंह बराड़, कुलवंत चहल,  नितिन बंसल,  जुगल किशोर गौड़,  आशीष पारीक,  पारस मिड्ढा व  मुरलीधर सोनी भी शामिल रहे।

Back To Top