Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

बड़ोपल-पिलीबंगा डिप्रेशन संख्या 5 का अवैध बंधा टूटा, स्थिति सामान्य

अफवाहों पर ध्यान ना दे आमजन, भ्रामक खबर फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही

हनुमानगढ़, 6 सितम्बर। बड़ोपल _पिलीबंगा डिप्रेशन संख्या 5 (पचार वाली डेर) में किसानों द्वारा बनाए गए अवैध बंधे के टूटने की सूचना पर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। गौरतलब है कि किसानों द्वारा घग्घर क्षेत्र के अंदर अवैध अतिक्रमण कर, अस्थाई बंधा बनाकर खेती की जाती है, उस क्षेत्र को डिप्रेशन प्वाइंट कहते है। जिसके टूटने से क्षेत्र के वास्तविक तटबंध तक पानी चला जाता है। यह घग्घर का अधिकृत बहाव क्षेत्र ही है, जहां अधिक पानी की आवक पर स्टोर किया जाता है।

जानकारी के अनुसार यह बंधा डिप्रेशन के बीच पानी के प्राकृतिक बहाव क्षेत्र में अवैध रूप से बनाया गया था। आज सुबह पानी का स्तर बढ़ने के कारण यह बंधा टूट गया। प्रशासन ने बताया कि यह अवैध निर्माण होने के कारण स्वाभाविक रूप से टिक नहीं सका और दबाव बढ़ते ही टूट गया।

मौके का शनिवार को सहायक अभियंता श्री गोवर्धन मीणा, सहायक अभियंता श्री संदीप कुमार तथा तहसीलदार पीलीबंगा श्री नवीन गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से किया निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वर्तमान में स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की चिंता की आवश्यकता नहीं है।

प्रशासन ने किसानों व आमजन से अपील की है कि वह भ्रामक खबरों एवं अफवाहों पर ध्यान ना दे। अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस प्रशासन सख्त कार्यवाही करेगा।

Back To Top