Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सीवरेज व ड्रेनेज परियोजना के लिए कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे

रतनगढ़ सीवरेज व ड्रेनेज परियोजना के लिए कई प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसीक्रम में शहर के वार्ड संख्या 10 स्थित माताजी मंदिर के पास नुक्कड़ सभा का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान आरयूआईडीपी के जनसहभागिता इकाई के प्रवीणसिंह राठौड़ व छोटू सैनी ने सीवरेज व ड्रेनेज परियोजना की जानकारी देते हुए इसके लाभ व उपयोग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ड्रेनेज परियोजना से जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। सीवरेज परियोजना के घरेलू कनेक्शन के बाद नालियां सुखी व साफ रहेगी, जिससे स्वच्छता के लिए बेहतर बदलाव आएगा। ये कनेक्शन आरयूआईडीपी की ओर से पूर्णतया निशुल्क है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे कनेक्शन के कार्य को स्वयं अपनी उपस्थिति में गुणवत्तापूर्वक करवाए। कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या हो, तो उसी समय संबंधित कर्मचारियों को सूचित करें। साथ ही स्नानघर व रसोई में जाली जरूर लगाए एवं प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग कर नाली में नहीं डाले। इस अवसर पर गिरधारी तोषावड़ा, धन्नाराम, महेश, कुंभाराम, जुगल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Back To Top