Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का आयोजन

श्रीगंगानगर, 1 जनवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026- सड़क सुरक्षा अभियान जिले में 1 जनवरी से लेकर 31 जनवरी 2026 तक संचालित होगा। इस दौरान जिले में सड़क सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न गतिविधियां संचालित की जायेंगी। इसी क्रम में सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को यातायात पुलिस थाना में जिला प्रशासन, पुलिस, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
यातायात पुलिस थाना परिसर में आयोजित प्रदर्शनी का जिला परिवहन अधिकारी  देवानंद ने उद्घाटन किया। यातायात थाना प्रभारी श्रीमती राजेश ने बताया कि प्रदर्शनी में यातायात नियमों की जानकारी प्रदर्शित करने वाले फ्लेक्स लगाए गए हैं। इनके माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है।
यह प्रदर्शनी यातायात थाना परिसर में 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी। इस दौरान विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं के विद्यार्थियों सहित आमजन को प्रदर्शनी का अवलोकन करवाया जाएगा। अवलोकन करने वालों को विस्तारपूर्वक यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उनकी पालना करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के लिये इस वर्ष की थीम ‘सीख से सुरक्षा, टेक्नोलाॅजी से परिवर्तन‘ के मद्देेनजर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये विभिन्न गतिविधियां की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री गिरजेशकांत शर्मा, पीडब्ल्यूडी एसई श्री भीमसेन स्वामी, सीएमएचओ डॉ. अजय सिंघला, एक्सईएन श्री पंकज सैनी सहित अन्य मौजूद रहे।
Back To Top