Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता असेसमेंट आयोजित

चूरू, 21 सितंबर। साक्षरता विभाग द्वारा रविवार को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम  अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025- 26 का प्रथम बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता असेसमेंट का आयोजन संपूर्ण जिले में किया गया।
साक्षरता अधिकारी राजेंद्र प्रसाद गहलोत ने बताया कि इस परीक्षा में संपूर्ण जिले के कुल 620 परीक्षा केंद्रों पर 60000  नवसाक्षरों को परीक्षा में प्रविष्ठ कराने हेतु चिन्हित किया गया।


उन्होंने परीक्षा के प्रभावी संचालन एवं संपादन हेतु शहीद सैनिक हवलदार लखू सिंह राजकीय बालिका उमावि व शहीद राजेश कुमार फगेड़िया राउमावि घांघू,  राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बास जैसे का, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय श्योदानपुरा तथा राजगढ़ तहसील में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मान्गला, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ढाणी कुम्हारान,  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोडावासी तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडी आदि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।इस परीक्षा में सर्वाधिक नवसाक्षर महिलाओं व पुरुषों ने उत्साह पूर्वक परीक्षा में भाग लिया।

Back To Top