Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए विकास मॉडल स्कूल, रावतसर से टीम रवाना

रावतसर : नरेश सिगची। रतनगढ़ चूरू में 1 अक्टूबर से आयोजित होने वाली 17 वर्षीय राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए हनुमानगढ़ जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों की टीम को रावतसर के विकास मॉडल पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय से मंगलवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

टीम को रवाना करने से पूर्व आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतसर सत्यदेव राठौड़, CBEO कार्यालय प्रतिनिधि मनोज शर्मा, टीम प्रबंधक राकेश शर्मा, उपप्राचार्य मूलचंद, प्रधानाचार्य नंदलाल जांगिड़ ने टीम के खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए क्रिकेट में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कोच नरपत सिंह, प्रशिक्षक आकाश बिश्नोई, संदीप अरोड़ा, संतोष पारीक उपस्थित रहे। इस से पूर्व 17 वर्षीय क्रिकेट टीम का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जिला विजेता विकास मॉडल पब्लिक उच्च माध्यमिक, रावतसर में आयोजित किया गया। बच्चों को प्रशिक्षण शिविर में उच्च कोटि के प्रशिक्षकों द्वारा खेल की बारीकियों से अवगत करवाया गया तथा रणनीतिपूर्ण खेल का प्रशिक्षण दिया गया। खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण शिविर के अपने अनुभव भी साझा किए।
16 खिलाड़ियों की यह टीम रा.उ.मा.वि लाछड़सर रतनगढ़ में आयोजित होने वाली 69 वीं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

Back To Top