Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

जयपुर पुलिस कमिश्नर ने जारी किया बड़ा आदेश, 21 निरीक्षक, 2 एसआइ के तबादले, आठ एसएचओ बदले

जयपुर: राजधानी जयपुर के पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने चार आदेश जारी कर 21 निरीक्षक, दो एसआइ के तबादले किए। आठ थानों के एसएचओ भी बदले हैं। बस्सी थाने के एसएचओ महेश शर्मा व विभागीय जांच के कारण सिंधीकैम्प थानाधिकारी सुखबीर सिंह को लाइन हाजिर किया। सीएसटी में रिक्त पड़े प्रभारी पद पर एसआइ को लगाया है।

माधो सिंह को सिंधीकैम्प, राजेश शर्मा को मिला एसएमएस अस्पताल

आदेशानुसार निरीक्षक मनीष गुप्ता को आदर्श नगर, माधो सिंह को सिंधीकैम्प, बृजमोहन कविया को चित्रकूट, राजेश शर्मा को एसएमएस अस्पताल, मनोज बेरवाल को बनीपार्क, मुकेश मीणा को नाहरगढ़, अंतिम शर्मा को मेट्रो, एकताराज मीणा महिला थाना दक्षिण, राजेन्द्र खण्डेलवाल को यातायात निरीक्षक (प्रथम) पूर्व क्षेत्र, विष्णु दत्त को यातायात निरीक्षक (द्वितीय) पूर्व क्षेत्र, वर्षा रानी भोजगी को यातायात निरीक्षक (तृतीय) पूर्व क्षेत्र, राजकीरण को यातायात निरीक्षक (चतुर्थ) पश्चिम क्षेत्र, रूपनारायण को
यातायात निरीक्षक (प्रथम) दक्षिण, राजेश मीणा को अपराध सहायक, नीरज कुमार गुप्ता को अपराध सहायक उत्तर, सरदार सिंह को अपराध सहायक दक्षिण, राजेश बाफना को प्रभारी जिला विशेष शाखा दक्षिण, विनोद जाखड़ को प्रभारी जिला विशेष शाखा पश्चिम, करण सिंह को अपराध सहायक मुख्यालय आयुउक्तालय और उप निरीक्षक बन्नालाल को प्रभारी जिला विशेष शाखा पूर्व, संदीप बसेरा को प्रभारी सीएसटी आयुक्तालय में लगाया है।

निरस्त किया गया

पहले जारी हुई तबादला सूची में शामिल चौमूं एसएचओ प्रदीप शर्मा, ब्रह्मपुरी एसएचओ राजेश गौतम व महिला थाना वेस्ट की एसएचओ मंजू चौधरी का तबादला निरस्त कर दिया।

Back To Top