ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

जोधपुर में सातवां राज्यस्तरीय ‘क्रांति ज्योति सावित्री बाई फुले समाज गौरव पुरस्कार समारोह’ सम्पन्न, 51 हस्तियाँ सम्मानित

बिरसा अम्बेडकर फुले साहित्य अकादमी एवं सनसिटी प्रहरी समाचार पत्र

जोधपुर। सनसिटी प्रहरी राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र एवं बिरसा अम्बेडकर फूले साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में यूथ हॉस्टल, रातानाडा में सातवाँ राज्यस्तरीय क्रांति ज्योति सावित्री बाई फुले समाज गौरव पुरस्कार 2025 समारोह अत्यंत उत्साह के साथ आयोजित हुआ। समारोह में समाज, शिक्षा, साहित्य, खेल, चिकित्सा, समाजसेवा एवं डिजिटल नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 51 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं सनसिटी प्रहरी के संपादक विक्रम चौहान ने बताया कि पुरस्कार उन हस्तियों को प्रदान किया गया है जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को नई दिशा दी है।

सावित्रीबाई फुले का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत – कुंती देवड़ा परिहार

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निवर्तमान महापौर कुंती देवड़ा परिहार ने अपने संबोधन में कहा कि देश की प्रथम शिक्षिका, समाज सुधारक और महिला शिक्षा की अग्रदूत क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले का जीवन संघर्ष सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि फुले दंपति ने सामाजिक न्याय, शिक्षा प्रसार और महिला अधिकारों के लिए जो योगदान दिया, वह आज भी प्रासंगिक है।
देवड़ा ने सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ‘‘यह सम्मान आपकी सामाजिक जिम्मेदारियों को और बढ़ाता है।’’ साथ ही सनसिटी प्रहरी अखबार की निष्पक्ष पत्रकारिता और वंचित वर्ग की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए संपादक विक्रम चौहान की सराहना की।

सावित्रीबाई अज्ञानता से प्रकाश की ओर ले जाने वाली महान विभूति – पूर्व संभागीय आयुक्त रतन लाहौटी

समारोह की अध्यक्षता कर रहे जोधपुर के पूर्व संभागीय आयुक्त सीनियर IAS रतन लाहौटी ने कहा कि फुले दंपति ने समाज में शिक्षा की क्रांति लाने हेतु 18 से अधिक विद्यालयों की स्थापना की। उनका जीवन हमें आदर्शों पर चलकर समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ‘‘प्रतिभाएँ समाज का गौरव होती हैं और सनसिटी प्रहरी सामाजिक सरोकारों वाला सशक्त अखबार है।’’

वंचित वर्ग के उत्थान के लिए फूले दंपति का संघर्ष तुलनीय – विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि—सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार एडवोकेट ओमप्रकाश नोगिया, शंकरलाल बालोटिया एवं हीराराम राठौड़—ने भी फुले दंपति के योगदान को याद करते हुए समाज में न्याय और शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही।
समाजसेविका विमला बृजवाल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने जीवन भर वंचित व पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए संघर्ष किया और महिला शिक्षा की ज्योति जगाई।

संपादक पिंकी चौहान ने दी शुभकामनाएँ

सनसिटी प्रहरी समाचार पत्र की प्रधान संपादक श्रीमती पिंकी चौहान ने भी कार्यक्रम में सम्मानित प्रतिभाओं को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनकी कार्यशैली को समाज में मिसाल बताया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन साहित्यप्रेमी मनोहर लाल कड़ेला ने किया। आयोजक विक्रम चौहान द्वारा सभी अतिथियों का साफा, माला एवं स्मृति चिन्ह से स्वागत किया गया।

क्रांति ज्योति सावित्री बाई फुले समाज गौरव अवॉर्ड 2025 से सम्मानित हस्तियाँ

आयोजक विक्रम चौहान ने बताया कि निम्नलिखित हस्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया—

शिक्षा: हनुमान बडल (प्रिंसिपल, डॉ. अम्बेडकर आवासीय विद्यालय), कमलेश गोदारा, शिक्षक गोपीराम खोरवाल, शिक्षिका ममता नवल, राजस्थान पुलिस के नवलाराम

महिला सशक्तिकरण: विमला बृजवाल

समाजसेवा: मंगलाराम उदानी, निर्मल सिंह कच्छवाहा, रविन्द्र सांखला, मेना लखानी, चेतन यादव, अशोक कुमार मेहरा, गौरव गहलोत, आनंद परिहार

डिजिटल सशक्तिकरण: आनंद सिंगारिया (को-शॉट स्टूडियो)

साहित्य: पप्पूराम मेघवाल, मनोहर लाल कड़ेला

जल संरक्षण: जगदीश देवड़ा (रितु स्टूडियो)

खेल: मंजू राठौड़, रंजना सोनेल

चिकित्सा: गिरधारी लखानी, दीपक प्रजापति, राहुल सिंह चौहान, डॉ. राधे सिंह (एम्स)

रक्तदान: अभिषेक मेहरा, ललित जनागल

वकालात: एडवोकेट शैलेन्द्र शर्वा

अन्य समाजसेवी व विशिष्ट कार्य करने वाले कई प्रतिभाशाली सम्मानित हुए।

Navratan Bharat

Related Articles

Back to top button