Flash Story
हनुमानगढ़ में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को दी श्रद्धांजलि
महाविद्यालय में NSS ओरिएंटेशन कार्यक्रम के तीसरे दिन स्वच्छता अभियान आयोजित
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित

जरूरतमंद बच्चों के साथ महीप लढा ने मनाया अपना जन्मदिन सबका सहारा रसोई में जाकर छोटे बच्चों संग बांटी खुशियां

ऐलनाबाद, 10 दिसंबर( रमेश भार्गव ) जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अंजनी लढा के पुत्र महीप लढा ने परिजनों के साथ बुधवार को अपना जन्मदिन सामाजिक तौर पर मनाकर अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। महीप लढा ने बुधवार को अपने परिजनों के साथ सबका सहारा रसोई में जाकर वहां छोटे बच्चों के साथ अपने जन्मदिन की खुशियां सांझा की। इस दौरान सबका सहारा रसोई के संचालन की प्रक्रिया को संभालने वाले सुजेत वर्मा , नितिन सरदाना, वीर सिंह, हरदीप सिंह, नरेश कुमार, मनीष और रोहन ने महीप लढा को उनके बेहतर, स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी। वहीं महीप लढा के पिता अंजनी लढा ने कहा कि सभी व्यक्तियों को अपने जीवन में खुशियों को अन्य के साथ सांझी करनी चाहिए। इससे मन की शांति प्राप्ति होती है। काबिलेजिक्र है कि सबका सहारा रसोई पिछले काफी समय से निरंतर प्रतिदिन लगभग 150 से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवा रही है। अंजनी लढा ने इस संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी मुक्तकंठ से सराहना की।

Back To Top