Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को

ऐलनाबाद, 11 दिसंबर( रमेश भार्गव)
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायालय परिसर सिरसा तथा उपमंडल ऐलनाबाद और डबवाली में आगामी 13 दिसंबर को चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवेश सिंगला तथा एडवोकेट रवि कुमार द्वारा कोर्ट परिसर में एक हेल्प डेस्क स्थापित की गई। हेल्प डेस्क के माध्यम से आमजन को आगामी लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से सरल, त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटारा किया जाता है। यह प्रक्रिया आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक एवं कम खर्चीली होती है। एडवोकेट रवि कुमार ने नालसा हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी जानकारी दी, जिस पर आमजन कानूनी सलाह के लिए संपर्क कर सकते हैं

Back To Top