Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

परमानेंट लोक अदालत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

ऐलनाबाद, 11 दिसंबर( रमेश भार्गव )
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार परमानेंट लोक अदालत, सिरसा में 10 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि लोक अदालत में परमानेंट लोक अदालत के चेयरमैन हरचरन सिंह तथा सदस्य पवन कुमार सुथार एवं सरोज सोनी द्वारा कुल 567 मामलों को सूचीबद्ध किया गया, जिनमें से 545 मामलों का आपसी समझौते के आधार पर सफलतापूर्वक निपटारा किया गया।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से कुल 1,40,613 रुपये की रिकवरी करते हुए मामलों का निपटान किया गया। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार समय-समय पर लोक अदालतों का आयोजन किया जाता है, ताकि आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय मिल सके।
उन्होंने बताया कि लोक अदालत की प्रक्रिया अत्यंत सरल एवं संक्षिप्त होती है, जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा किया जाता है। लोक अदालत में दिए गए निर्णय के विरुद्ध किसी प्रकार की अपील का प्रावधान नहीं होता। दोनों पक्षों की सहमति से निर्णय होने के कारण आपसी मनमुटाव भी हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है।

Back To Top