Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

ताऊ देवीलाल चौक पर अवैध विज्ञापन बोर्डों से बढ़ा खतरा, नगर पालिका ने कहा जल्द हटाए जाएंगे

 

ऐलनाबाद, 13 दिसंबर (रमेश भार्गव) शहर के प्रमुख चौराहों पर निजी कंपनियों द्वारा लगाए गए चमकदार विज्ञापन अब लोगों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। ताऊ देवीलाल चौक पर पिछले करीब दो वर्षों से एक निजी कंपनी द्वारा लगाया गया विज्ञापन बोर्ड राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। रात के समय बोर्ड से निकलने वाली तेज रोशनी से वाहन चालको का ध्यान भटकता

है और रोशनी आंखों में सीधी भी पड़ती है, जिससे वाहन चालकों का ध्यान भटकने से कोई हादसा होने का डर बना रहता है। शहर वासियों का कहना है कि.दिन में भी बोर्ड की चकाचौंध इतनी अधिक रहती है कि अचानक से सामने वाहन आने की संभावना बढ़ जाती है, जो किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसी तरह पंचमुखी चौक पर भी एक निजी स्थान पर लगा अत्यधिक रोशनी वाला विज्ञापन बोर्ड दुर्घटना के जोखिम को बढ़ा रहा है। लोगों का आरोप है कि संबंधित कंपनी ने इन बोर्डों को सीमेंट से स्थाई रूप से जड़ दिया है और चौक की सार्वजनिक जगह पर कब्जा जमा लिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब ताऊ देवीलाल चौक पर वर्षों से किसी भी प्रकार के विज्ञापन लगाने की अनुमति नहीं है, तो आखिर यह निजी कंपनी किसकी अनुमति से यहां बोर्ड लगा बैठी है?

शहरवासियों ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द कार्रवाई कर इन खतरनाक और अवैध विज्ञापन बोर्डों को हटाकर दुर्घटना की आशंका को कम करेगा और आमजन को राहत देगा।

 

*बाक्स*

नगर पालिका ने दी सफाई, कार्रवाई की तैयारी शुरू

जब इस विषय में नगर पालिका सचिव रविंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि बोर्ड लगाने के लिए नगर पालिका की ओर से किसी भी प्रकार की मंजूरी नहीं दी गई है। उन्होंने बताया कि चौक पर लगाए गए इन अवैध बोर्डों को जल्द ही हटाया जाएगा। वहीं निजी जगहों पर लगाए गए बोर्डों के खिलाफ भी नोटिस जारी कर दिया गया है।

Back To Top