Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

वेस्ट जोन इंटरयूनिवर्सिटी वॉलीबॉल टूर्नामेंट में एसकेडी यूनिवर्सिटी का शानदार प्रदर्शन

हनुमानगढ़। 15.12.25 श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के खेल विभाग ने वेस्ट जोन इंटरयूनिवर्सिटी वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 10 से 14 दिसंबर तक एलएन सिटी विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा आयोजित की गई।

 

प्रतियोगिता में एसकेडी यूनिवर्सिटी की टीम ने कड़े मुकाबले में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, अजमेर को पराजित कर मुख्य चार में अपना स्थान हासिल किया। इस वेस्ट जोन प्रतियोगिता में लगभग 120 विश्वविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया, जिससे टूर्नामेंट का स्तर अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक रहा।

 

इस अवसर पर श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने विश्वविद्यालय टीम को बधाई देते हुए कहा कि श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट में भागीदारी से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रेरणा मिलती है।

 

विश्वविद्यालय प्रबंधन, खेल विभाग एवं प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Back To Top