Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

ममेरा रोड स्थित निजी अस्पताल में महिला की मौत, लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा* ऐलनाबाद,

ऐलनाबाद, 28 दिसंबर (रमेश भार्गव ) ममेरा रोड स्थित एक निजी एन डी अस्पताल में रविवार सुबह उपचार के लिए लाई गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मृतका के परिजन सोनू ने बताया कि उनकी मां रविवार सुबह पूरी तरह ठीक थीं और स्वयं चलकर अस्पताल पहुंची थीं। अस्पताल में मौजूद कंपाउंडर ने बार-बार पांच-दस मिनट में डॉक्टर के आने की बात कहकर करीब दो घंटे तक टालमटोल करता रहा। इस दौरान डॉक्टर अस्पताल में नहीं पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने डॉक्टर को बुलाने के लिए दबाव बनाया तो कंपाउंडर ने बिना चिकित्सक की मौजूदगी के एक इंजेक्शन लगा दिया, जिसके कुछ ही समय बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टर को मौके पर बुलाने तथा पूरे मामले की जांच की मांग करने लगे। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Back To Top