Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

*ढाणी लाल खां में जश्न का माहौल: दो बेटियों का राजस्थान पुलिस में चयन*

*रावतसर नरेश सिगची* गांव ढाणी लाल खां, एक साथ गांव की दो बेटियों/बहनों का चयन होना अपने आप में गौरव की बात है। एक छोटा सा गांव, आज गर्व और खुशी से भर गया है। गांव की दो बेटियों, मनीता गोदारा और दीपू गोदारा का राजस्थान पुलिस में एक साथ चयन होना पूरे गांव के लिए सम्मान की बात है। मनीता और दीपू की सफलता की कहानी उनके पिता वेद प्रकाश गोदारा की मेहनत और संघर्ष की कहानी है। एक मेहनती किसान, जिन्होंने खेतों में पसीना बहाकर दिन-रात संघर्ष कर अपनी बेटियों को पढ़ाया-लिखाया। आज उसी मेहनत का फल पूरे गांव के सामने है।

वेद प्रकाश गोदारा की पांच बेटियां हैं, जिसमें से दो बेटियां राजस्थान सरकार में चयनित हो चुकी हैं। यह साबित करता है कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि गांव और देश का गौरव हैं। एक साथ दो सगी बहनों का सलेक्शन होने पर गोदारा परिवार को बधाई देने वाले लोगों शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।

गोदारा परिवार को ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां। आप यूं ही ढाणी लाल खां और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करते रहें। मेरे सभी साथियों से निवेदन है इन होनहार बेटियों को दिल से बधाई दें। उनकी सफलता को सलाम करें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।

मनीता गोदारा और दीपू गोदारा की सफलता की कहानी उन सभी बेटियों के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। उनकी सफलता साबित करती है कि मेहनत और संघर्ष से कुछ भी असंभव नहीं है।

Back To Top