Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

जन्मदिन को अनूठे तरीके से मनाने का प्रयास तब रंग लाया

रावतसर अपने जन्मदिन को अनूठे तरीके से मनाने का प्रयास तब रंग लाया जब सीडब्लूसी बैंच मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने दो युवाओं को प्रेरित कर वंचित वर्ग के बच्चों को गर्म कपड़े वितरित करने की प्रेरणा दी। स्थानीय फार्मासिस्ट अनिल छींपा व आकाश नाई ने बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जितेंद्र गोयल की प्रेरणा से प्रगति ईंट उद्योग पर प्रवासी श्रमिकों के नौनिहालों को गर्म कोट, स्वेटर, जैकेट आदि भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से चमकने लगे। कार्यक्रम में मजिस्ट्रेट गोयल ने कहा कि मल मास में दान पुण्य का पौराणिक महत्व है और सर्दी के मौसम में गर्म वस्त्र दान की महिमा सबसे ज्यादा है। इन युवाओं के काम से अन्य लोग भी निश्चित रूप से प्रेरित होंगे। मजिस्ट्रेट गोयल ने 7 जनवरी से संचालक के सहयोग से ईंट भट्टे पर श्रमिक वर्ग के बच्चों के लिए निशुल्क विद्यालय आरम्भ करने की घोषणा की। इस दौरान मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल, एएसआई रविन्द्र मीणा, अधिवक्ता एम.एल. शर्मा, इंटेलिजेंस ब्यूरो से अजीज सिकंदर, भट्टा संचालक नरेंद्र सिंह सुडा, शिक्षक दीपक अरोड़ा सहित गणमान्य जन मौजूद रहे ।

Back To Top