Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

नियमों पर खरा न उतरने वाले प्ले स्कूल होंगे बंद :अतिरिक्त उपायुक्त

ऐलनाबाद, 21 जनवरी( रमेश भार्गव )
अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने कहा कि चाइल्ड लेबर रोकने के साथ साथ उनकी शिक्षा को लेकर भी कदम उठाए जाने चाहिए, जब टीम छापामारी करने जाती है तो उसमें शिक्षा विभाग का प्रतिनिधि शामिल रहता है तो उनकी शिक्षा के लिए भी मौके पर ही डाटा तैयार कर लिया जाना चाहिए। उन्होंने यह निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा के दौरान दिए। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक डा. दर्शना सिंह, उप जिला शिक्षा अधिकारी विजय सचदेवा, भाई कन्हैया आश्रम से पद्मश्री गुरविंद्र सिंह, सीडब्ल्यूसी के चेयरमैन डा. मदनलाल, सदस्य भावना शर्मा, निधि मेहता, अनिल कुमार, रजनीश खन्ना, स्वास्थ्य विभाग से डा. संजय कुमार, डब्ल्यूसीडीपीओ सुदेश कुमारी, सुनीता रानी, शिक्षा विभाग से अमित मनहर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जो प्ले स्कूल मापदंड पूरे नहीं कर रहे उन्हें नोटिस जारी कर बंद करने की कार्रवाई अमल में लाई जाए और वहां पढने वाले छोटे बच्चों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाए। बाल विकास विभाग की ओर से बताया गया कि जिले में 11 प्ले स्कूल को नॉर्म पूरे करने पर सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया है, 30 स्कूल नॉर्म पूरे नहीं कर रहे है, उन्हें नोटिस जारी किया गया है और 17 प्ले स्कूल बंद हो गए हैं। नॉर्म पूरे न होने के चलते दो स्कूलों को बंद करने की कार्यवाही की जा रही है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि छोटे बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाना जरूरी है और बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इस मामले में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा संचालित 17 क्रेच में भी सभी सुविधाएं हों और किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आनी चाहिए।

Back To Top