Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

दिव्य ज्योति जागृती संस्थान द्वारा.संत रविदास जी के प्रकाश उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया : साध्वी

ऐलनाबाद 1 फरवरी( रमेश भार्गव ) दिव्य ज्योति जागृती संस्थान द्वारा श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर अपने विचारों के माध्यम से संस्थान के संचालक एवं संस्थापक आशुतोष महाराज की शिष्यों ने गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जीवन मानवता के लिए समानता और प्रभु भक्ति का एक अनमोल मार्गदर्शन है, गुरु बहनों ने समस्त संगत को संबोधित करते हुए बताया कि सोई हुई आत्माओं को जगाने के लिए समय-समय पर युग पुरुष इस धरती पर अवतरित होते हैं तो वह संसार में प्रकाश,नव चेतना,और नव सृजन का संचार करते हैं तथा अज्ञानता में डूबे समाज को ज्ञान के दीपक से प्रकाशित करते हैं संत रविदास जी भी ऐसे ही एक महान महापुरुष थे जिन्होंने अध्यात्म की प्रचंड क्रांति के माध्यम से रूढ़िवादी और समाज में फैली कुरीतियों का विरोध किया उन्होंने संपूर्ण मानव जाति और माया और स्वार्थसे ऊपर उठकर सत्य का संदेश दिया lसंत रविदास जी ने समाज में मेलजोल और भाईचारा बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया उनके गुरु भाई संत कबीर जी थे और उनके गुरु स्वामी रामानंद रहे उनका विश्वास था कि रामकृष्ण,करीम राघव आदि एक ही परमेश्वर के अनेक नाम है आज भी संत रविदास जी के उपदेश समाज के कल्याण और उत्थान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

Back To Top