Flash Story
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज
निगरानी कमेटी में बिना सहमति नाम शामिल करने पर पार्षद गगनदीप ने जताई आपत्ति
विश्व कप के बाद एशियन गेम्स के लिए भी चुने गए संत नगर के राजेंद्र सिंह

जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय हनुमानगढ़ के तत्वाधान में आज जिला कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन जिला अध्यक्ष विकास गुप्ता के निर्देशन में किया गया जिसमें जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया

जिला ऑर्गेनाइजर दीपक यादव ने बताया कि जिले में गत वर्ष में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया इसमें बताया गया कि जिले में लगभग 3444 स्काउट गाइड को प्रशिक्षित किया गया तथा जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रशासन द्वारा आयोजित किए जाने वाले समस्त प्रकार कि गतिविधियों में भाग लिया और राज्य स्तरीय नशा मुक्ति पोस्टर प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ जिले ने राजस्थान पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तत्पश्चाप जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक जितेंद्र कुमार बठला ने स्काउट गाइड को और ज्यादा कैसे बढ़ाया जाए तथा शिक्षा विभाग द्वारा स्काउट को हर संभव मदद का आश्वासन दिया तथा उन्होंने नए सत्र में अधिक से अधिक विद्यालय पंजीकरण करने तथा गतिविधि करवाने पर जोर दिया

जिला अध्यक्ष ने स्काउट और गाइड द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा जिले में स्काउट गाइड की गतिविधि को और ज्यादा बढ़ने पर जोर दिया बैठक में निदेशालय द्वारा प्राप्त पंजीकृत विद्यालयों की सूची को सत प्रतिशत पंजीकरण करने का लक्ष्य रखा गया है

बैठक के अंत में जिला ऑर्गेनाइजर गाइड रणजीत कौर द्वारा आए हुए अधिकारी व कार्य करने के सदस्यों का आभार वह अभिनंदन व्यक्त किया गया तथा यह विश्वास दिलाया गया कि जो लक्ष्य प्राप्ति के लिए निर्धारित किए गए हैं उन सभी लक्षणों को सत प्रतिशत पूरा किया जाएगा

Back To Top