Flash Story
मुख्य बाजार व रिहायशी क्षेत्र में पटाखों की बिक्री पर रोक की मांग
तीन साल से अलग रह रहे दंपती को काउंसलर रेशमी सियाग ने फिर मिलाया
प्रताप सिंह चूड़ावत को शहीद का दर्जा व वनकर्मियों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर संयुक्त वन कर्मचारी संघ ने उठाई आवाज
राहुल गांधी व INDIA गठबंधन के नेताओं पर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का काला दिवस*
हरिद्वार में जुटा अग्रवाल समाज, सामाजिक और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन
एफआईआर 462/2026 में पूर्व आईओ गुरदेव सिंह के निलंबन की मांग, एसपी को सौंपा ज्ञापन
मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत महिला थाना परिसर में तनाव प्रबंधन सत्र आयोजित
साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी* 
सुरक्षित एवं स्वस्थ खान-पान को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ाई जागरूकता

हजारों रुपए की 6 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक काबू ।

ऐलनाबाद, 18 मार्च (रमेश भार्गव ) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम ने गश्त के दौरान रानियां चुंगी सिरसा क्षेत्र से एक युवक को हजारों रुपए की 6 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सुरजीत सिंह उर्फ सीतू पुत्र तारा चंद निवासी बाजीगर मौहल्ला सिरसा के रूप में हुई है । उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान रानियां चुंगी सिरसा क्षेत्र मे मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक नौजवान युवक पैदल आता दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 6 ग्राम 01 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ शहर थाना सिरसा मे मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच थाना शहर सिरसा पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए ।

Back To Top