Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

सिरसा पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से रात्रि में चलाया नाइट डोमिनेशन अभियान ।

ऐलनाबाद,15अप्रैल( रमेश भार्गव) .हरियाणा पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार तथा पुलिस अधीक्षक श्री दीपक सहारन के नेतृत्व में सिरसा पुलिस द्वारा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बीती रात्रि 11 से 4 बजे तक डिंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इंटरस्टेट नरेल खेड़ा नाके पर “नाइट डोमिनेशन अभियान” चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत जिला के बॉर्डर एरिया में सघन चेकिंग की गई तथा जिला में प्रवेश करने वाले संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी गई। रात्रि में चले डोमिनेशन अभियान के तहत 210 वाहनों को चेक कर 17 वाहनों के चालन किए गए ।इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि नाइट डोमिनेशन अभियान का मुख्य उद्देश्य रात्रि के समय अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर, गश्त बढ़ाकर तथा विशेष टीमें गठित कर लगातार निगरानी रखी जाती है, जिससे आपराधिक तत्वों में भय बना रहे और वे किसी भी प्रकार की वारदात को अंजाम न दे सकें।उन्होंने यह भी कहा कि सिरसा पुलिस समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाती रहती है, ताकि कोई भी अपराधी पुलिस की नजर से बच न सके। विशेष रूप से रात्रि में यात्रा करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।एसपी दीपक सहारन ने आमजन से अपील की कि वे अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है।महिलाओं से विशेष रूप से आग्रह किया गया है कि वे हेल्पलाइन नंबर 112 पर स्वयं को पंजीकृत करें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके। आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना ही पुलिस की पहली प्राथमिकता भविष्य में इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे ।

Back To Top