Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

राजस्थानी के बैनर, पोस्टरों से दिखा हनुमानगढ़ का मायड़ भाषा प्रेम :- रविन्द्रसिंह भाटी

रा

हनुमानगढ़ पहुंचे शिव विधायक रविन्द्रसिंह भाटी का जगह जगह स्वागत किया गया। जंक्शन टाऊन रोड़ पर हीरो शौरूम के पास विधायक रविन्द्रसिंह भाटी का जोरदार स्वागत किया गया। डॉ पवन जैन, डॉ प्रतापसिंह शेखावत, डॉ रमाशंकर असोपा, डॉ नगेंद्रसिंह शेखावत, डॉ इच्छित जैन ने साफा पहनाकर विधायक भाटी का स्वागत किया। इसके बाद युवाओं द्वारा माल्कयार्पण कर स्वागत किया गया। राजस्थानी में मंच संचालन करते हुए हरीश हैरी ने अपने अनूठे अंदाज में कहा कि रविंद्रसिंह भाटी विधानसभा में राजस्थानी में जबरदस्ती शपथ लेकर मायड़ भाषा का मान सम्मान किया है। इस पर रविंद्रसिंह भाटी मुस्कराते उठे। रविंद्रसिंह भाटी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ की जनता ने मुझे जो आदर सत्कार दिया है उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। मंच के पीछे लगे राजस्थानी के बैनर पोस्टर देखकर रविंद्रसिंह भाटी ने कहा कि मुझे बहुत खुशी हुई कि हनुमानगढ़ की जनता ने राजस्थानी भाषा के लिए अच्छी मुहिम चला रखी है। श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ में फैल रहे नशे से युवाओं को दूर रहना होगा। हम सब मिलकर संघर्ष करेंगे तो परिणाम अच्छे ही मिलेंगे। इसके बाद हनुमानगढ़ के सेंट्रल पार्क के लिए रवाना हो गए। इस दौरान सीपी सर, सोनू सर, सुनील सिधू, आशु, हर्ष भिडासरा, पवन कूकणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Back To Top