Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय के फार्मेसी विद्यार्थियों का तलवार फार्मा, रुड़की में औद्योगिक भ्रमण,  व्यावहारिक ज्ञान से हुए समृद्ध

 

हनुमानगढ़।    श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय   के फार्मेसी विभाग द्वारा बी.फार्मा विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 को तलवार फार्मा, रुड़की में एक शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को फार्मास्यूटिकल उद्योग की कार्यप्रणाली, उत्पादन तकनीकों, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली तथा औद्योगिक वातावरण की वास्तविक जानकारी प्रदान करना था।

इस शैक्षणिक यात्रा में विभाग के सहायक आचार्य दिनेश घोड़ेला के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कंपनी पहुंचने पर विद्यार्थियों का स्वागत Talwar Pharma के डायरेक्टर डॉ. विपिन कुक्कड़ एवं उनकी टीम द्वारा किया गया। प्रारंभ में कंपनी प्रतिनिधियों ने उद्योग की स्थापना, उत्पादन क्षमता, विभिन्न प्रकार की औषधियों एवं गुणवत्ता मानकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिसेज (GMP)  तथा गुणवत्ता आश्वासन के महत्व से अवगत कराया गया।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने टैबलेट, कैप्सूल, सिरप आदि दवाओं के निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से देखा और समझा। उन्हें ग्रेन्युलेशन, मिक्सिंग, टैबलेट कंप्रेशन, कोटिंग तथा पैकेजिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त आधुनिक मशीनों, स्वचालित उपकरणों एवं उत्पादन इकाइयों की कार्यप्रणाली को भी करीब से समझने का अवसर मिला।

विद्यार्थियों ने गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला का भी अवलोकन किया, जहां दवाओं की शुद्धता, प्रभावशीलता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले विभिन्न परीक्षणों एवं उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अनुभव ने विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक दृष्टिकोण से मजबूत किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उद्योग विशेषज्ञों के साथ संवाद करते हुए फार्मा सेक्टर में करियर अवसरों, औद्योगिक प्रशिक्षण एवं रोजगार की संभावनाओं से जुड़े कई प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ अनुशासन, संचार कौशल, टीम वर्क एवं व्यावसायिक नैतिकता को अपनाने की सलाह दी।

श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के के अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र से जोड़ते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, समर्पण एवं निरंतर सीखने की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

फार्मेसी विभाग की प्राचार्या डॉ. शिखा रहेजा ने बताया कि यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। इससे उन्हें अकादमिक शिक्षा और औद्योगिक व्यवहारिकता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन एवं फार्मेसी विभाग ने Talwar Pharma के प्रबंधन एवं टीम का सफल आयोजन, मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक यादगार एवं शिक्षाप्रद अनुभव साबित हुआ।

Back To Top