Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर में श्री नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास परिवार द्वारा नवरात्रों के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक आयोजन

हनुमानगढ़। हर-हर महादेव, जय माता दी के जयकारों के बीच शनिवार को काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर परिसर में श्री नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास परिवार की ओर से नवरात्रों के पावन अवसर पर भव्य हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस शुभ आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया और धर्म लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के पहले दिन शनिवार को शाम 4:30 बजे हवन यज्ञ संपन्न हुआ। इस दौरान पंडित धर्मेंद्र तिवाड़ी के सानिध्य में मुख्य यजमान के रूप में समिति के अध्यक्ष एवं संस्थापक अश्विनी नारंग, सीमा नारंग, चिमन मित्तल बब्बू, रामचंद्र बाघला, भीष्म कौशिक, मंजू गोयल, द्रोण कौशिक सहित अन्य प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चारण और आहुति की गूंज से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की।

श्री नीलकंठ महादेव सेवा प्रन्यास परिवार द्वारा यह आयोजन विशेष रूप से नवरात्रों के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। समिति का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता फैलाना और आध्यात्मिक एकता को मजबूत करना है। समिति अध्यक्ष एवं संस्थापक अश्विनी नारंग ने बताया कि रविवार 06 अप्रैल 2025, जो कि रामनवमी का पावन दिन है, को भी विशेष आयोजन किए जाएंगे। रविवार सुबह 8:30 बजे हवन का आयोजन होगा, जिसके बाद 9:30 बजे रामायण पाठ भोग संपन्न किया जाएगा। तत्पश्चात सुबह 10:00 बजे कंजक पूजन कर कन्याओं को भोजन कराकर प्रसाद वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए नारंग ने बताया कि सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह है कि वे सपरिवार समय पर पहुंचकर इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं। रामनवमी के पावन पर्व पर होने वाले आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष सजावट की गई है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

समिति ने इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों और भक्तों का धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में धार्मिक चेतना के साथ-साथ आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।

Back To Top