Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

नशामुक्त गंगानगर अभियान खाटलबाना विद्यालय में जागरूकता कार्यशाला आयोजित

श्रीगंगानगर, 16 जुलाई। जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव के नेतृत्व में जारी नशामुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खाटलबाना में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से  विक्रम ज्याणी ने कहा कि नशा बहादुर नहीं बनाता, बेबस बना देता है। नशे से दूरी ही जीवन की सुरक्षा है और नशामुक्त युवा ही देश के सच्चे निर्माता हैं। उन्होंने नशा मुक्त अभियान को रक्षाबंधन जैसे पवित्र रिश्तों को जोड़ते हुए कहा कि वे इस बार रक्षा सूत्र बाँधते समय अपने भाइयों से नशा छोड़ने का संकल्प लें और समाज को एक नई दिशा दें। छात्रों को ‘न खुद नशा करेंगे, न किसी को करने देंगे‘ की शपथ दिलवाई गई। कार्यशाला में विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Back To Top