Flash Story
पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

हनुमानगढ़ के ड्राइवरों की दबंगई के खिलाफ सिरसा-ऐलनाबाद ड्राइवर संघ का विरोध

हनुमानगढ़। ड्राइवर संघ सिरसा एवं ऐलनाबाद के दर्जनों सदस्यों ने मंगलवार को टाउन थाना हनुमानगढ़ पहुंचकर एक परिवाद सौंपा, जिसमें उन्होंने हनुमानगढ़ के कुछ ड्राइवरों पर मारपीट, डराने-धमकाने और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए। संघ के सदस्यों ने थाने में पहुंचकर ज्ञापन देते हुए मांग की कि दोषी ड्राइवरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।
ड्राइवर संघ सिरसा के प्रतिनिधि मंगल सिंह ने बताया कि सिरसा और ऐलनाबाद क्षेत्र के चालक अपने निजी वाहनों के माध्यम से मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लेकिन हनुमानगढ़ के कुछ ड्राइवरों द्वारा सवारी सेवा के नाम पर मनमानी की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हनुमानगढ़ के ड्राइवर यात्रियों से निर्धारित किराए से कहीं अधिक वसूली कर रहे हैं। उदाहरणस्वरूप, जिस सवारी को वन वे करना है, उसका दोनों ओर का किराया लिया जाता है, वास्तविक किराया 5000 रुपये होता है, वहां उनसे जबरन 12000 रुपये तक मांगे जाते हैं।
मंगल सिंह ने बताया कि जब यात्री ऐलनाबाद या सिरसा से वाहन बुलाते हैं, तो हनुमानगढ़ के ड्राइवर उनके साथ मारपीट करते हैं। हाल ही में करीब पांच अलग-अलग घटनाओं में सिरसा व ऐलनाबाद की गाड़ियों को जबरन रोककर, उनके चालकों से मारपीट की गई और यात्रियों को भी डराया गया। इस तरह की घटनाओं से दोनों जिलों के चालकों में रोष व्याप्त है और वे भय के माहौल में कार्य करने को मजबूर हैं।
परिवाद में बताया गया कि यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो यह विवाद और गहराता जा सकता है। संघ ने यह भी चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे और जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।

Back To Top