Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

हनुमानगढ़ टाउन में चलाया गया साइलेंसर मॉडिफिकेशन विरोधी अभियान

हनुमानगढ़। टाउन के यातायात पुलिस थाना प्रभारी अनिल चिंदा के नेतृत्व में आज एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें बाईपास रोड स्थित बेबी हैप्पी मॉडर्न कॉलेज के पास 10 बुलेट और एनफील्ड मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। यह सभी मोटरसाइकिलें मॉडिफाई किए गए साइलेंसर के साथ दौड़ाई जा रही थीं, जिनसे तेज आवाज के साथ पटाखे जैसे धमाके हो रहे थे। यह कार्यवाही युवाओं द्वारा नियमों की अवहेलना करने पर की गई। थाना प्रभारी अनिल चिंदा ने जानकारी दी कि इस तरह के साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण का कारण बनते हैं, बल्कि आमजन की शांति और सुरक्षा में भी बाधा उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा ताकि शहर की यातायात व्यवस्था और जनसुरक्षा बनी रहे। उन्होंने बाइक सवारों से अपील की कि वे अपनी बुलेट या एनफील्ड मोटरसाइकिलों में केवल कंपनी द्वारा निर्धारित मानक साइलेंसर ही लगवाएं। यदि कोई व्यक्ति मॉडिफाई साइलेंसर के साथ पाया गया, तो उसकी बाइक सीज की जाएगी और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस के कांस्टेबल विजय स्वामी,वासुदेव,सुनील कुमार,अजय काकड़,गुरदिता सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की और उम्मीद जताई कि ऐसे अभियान युवाओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे।

Back To Top