Flash Story
पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन में देरी पर ग्रामीणों में रोष
आगामी निकाय-पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान*
डांगावास हत्याकांड में आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील की मांग*
नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा
पुनर्वास गृह, बाल सुधार गृह और वृद्ध आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 107 लोगों की हुई जांच
बी. आदित्य जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
हर घर तिरंगा अभियान के तहत हनुमानगढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली
टीम मिशन ग्रीन की अनुकरणीय पहल: ऐलनाबाद में सड़क किनारे से हटाईं कांटेदार झाड़ियां, राहगीरों को मिली राहत
– जिला में विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजन; ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा ऐलनाबाद , 10 अगस्त( रमेश भार्गव ) वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना है। 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत रविवार को पहले दिन जिला में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अभियान के तहत रविवार को गांव नेजाडेला खुर्द, किराड़कोट, भावदीन, रानिया शहर, चाडीवाल, जसानिया, नुहियांवाली, नाथुसरी कलां, सहारणी, मलड़ी, भीवां, रोहन, बुर्जकर्मगढ़, झीड़ी, ढाबां, सुरतिया, जमाल, नागोकी, सुखचैन, लहंगेवाला, अलीकां, मल्लेवाला, बकरियांवाली, नारायण खेड़ा सहित कई क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर गांव और प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। बच्चों में भी अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों और अन्य गणमान्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें

Category: ब्रेकिंग न्यूज़

ऐलनाबाद कांग्रेस की बैठक, 9 अगस्त को सिरसा में जिलास्तरीय सम्मेलन

ऐलनाबाद, 4 अगस्त (रमेश भार्गव)शहर के नोहर रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में सोमवार को ऐलनाबाद हल्का कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकीत सिंह खोसा व वरिष्ठ नेता राय सिंह भाम्भू ने की। बैठक में जिला अध्यक्ष संतोष बेनीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। -बूथ स्तर तक […]

यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा

-चार बिना नंबर बाइक सहित 12 वाहन जब्त, एसपी बी. आदित्य के निर्देश पर चला विशेष अभियान हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई […]

पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

हनुमानगढ़।  पंजाबी समाचार पत्र ‘कलम’ के वरिष्ठ सह-संपादक गुरदेव सिंह सैनी का 70वां जन्मदिन सोमवार को जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय परिसर में केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।​कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजपाल लंबोरिया, भोजराज यादव, लक्ष्मीनारायण स्वामी, ‘नवरतन भारत’ समाचार पत्र के […]

अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण

सुबह जब शहर की सड़कें सुनसान थीं और लोग अपने घरों में सो रहे थे, रावतसर की होलसेल सब्जी मंडी में हलचल शुरू हो चुकी थी। रोज़ की तरह गाड़ियों से सब्जियां उतारी जा रही थीं और बोलियां लग रही थीं। लेकिन इस अलसुबह की धुंध में सिर्फ व्यापारी ही नहीं, बल्कि कुछ नन्हे-मुन्ने बच्चे […]

भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि

– सांसद कुलदीप इंदौरा के नेतृत्व में किसानों के हित में पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने की उठी मांग हनुमानगढ़। भाखड़ा, गंगनहर एवं इंदिरा गांधी नहर (आईजीएनपी) में सिंचाई जल की कमी को लेकर रविवार को सांसद कुलदीप इंदौरा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने चीफ इंजीनियर से मुलाकात की। बैठक में क्षेत्र के किसानों के […]

महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल

हनुमानगढ़। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकंवर के निर्देशानुसार कालिका पेट्रोलिंग टीम द्वारा महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल की गई। शनिवार को जंक्शन स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित ‘महाराजा सूरजमल संगठन, भारत’ के सम्मान समारोह व तीज महोत्सव के दौरान टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता सेमिनार का […]

10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान

– किसान सभा, सीटू सहित विभिन्न जनसंगठनों की संयुक्त बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तय, 20 हजार पंपलेट वितरित करने का निर्णय हनुमानगढ़। शहीद भगत सिंह यादगार केंद्र, लाल चौक पर शनिवार को अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू), अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मनरेगा मजदूर यूनियन, भारत की जनवादी नौजवान सभा, […]

नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

– हाउसिंग बोर्ड समुदाय केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने बच्चों को पौधों की उपयोगिता समझाकर संरक्षण का दिलाया संकल्प हनुमानगढ़। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के उद्देश्य को लेकर नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा हाउसिंग बोर्ड स्थित समुदाय केंद्र परिसर में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने […]

 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत

प्रत्येक अतिथि का विवरण ई-Visitor Portal पर अपलोड करना होगा अनिवार्य, जनसुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ के निर्देशन में आज जिला कलेक्टर सभागार, हनुमानगढ़ में जिले के सभी होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज, गेस्ट हाउस, होम-स्टे एवं अन्य आवासीय संस्थानों के संचालकों […]

डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।

ऐलनाबाद, 01अगस्त (रमेश भार्गव )जिले को नशामुक्त बनाने की मुहिम के तहत शनिवार को डिंग थाना परिसर में डीएसपी राजवीर सिंह ने थाना क्षेत्र के सरपंचों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार हुआ, जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया […]

Back To Top