Flash Story
पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन में देरी पर ग्रामीणों में रोष
आगामी निकाय-पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान*
डांगावास हत्याकांड में आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील की मांग*
नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा
पुनर्वास गृह, बाल सुधार गृह और वृद्ध आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 107 लोगों की हुई जांच
बी. आदित्य जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
हर घर तिरंगा अभियान के तहत हनुमानगढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली
टीम मिशन ग्रीन की अनुकरणीय पहल: ऐलनाबाद में सड़क किनारे से हटाईं कांटेदार झाड़ियां, राहगीरों को मिली राहत
– जिला में विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजन; ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा ऐलनाबाद , 10 अगस्त( रमेश भार्गव ) वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना है। 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत रविवार को पहले दिन जिला में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अभियान के तहत रविवार को गांव नेजाडेला खुर्द, किराड़कोट, भावदीन, रानिया शहर, चाडीवाल, जसानिया, नुहियांवाली, नाथुसरी कलां, सहारणी, मलड़ी, भीवां, रोहन, बुर्जकर्मगढ़, झीड़ी, ढाबां, सुरतिया, जमाल, नागोकी, सुखचैन, लहंगेवाला, अलीकां, मल्लेवाला, बकरियांवाली, नारायण खेड़ा सहित कई क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर गांव और प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। बच्चों में भी अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों और अन्य गणमान्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें

Category: ब्रेकिंग न्यूज़

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में वृक्षारोपण कार्यक्रम

ऐलनाबाद , 30 जुलाई ( रमेश भार्गव ) राजकीय महाविद्यालय, मिठी सुरेरां, ऐलनाबाद में प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार के निर्देशन तथा कार्यकारी प्राचार्या प्रो. कुलजीत कौर की अध्यक्षता व एनएसएस इंचार्ज प्रो. सुभाष चंद्र के संयोजन में एनएसएस इकाई द्वारा भारत सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन […]

सीआरडीएवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में सुखमनी साहिब के पाठ के साथ नए सत्र का शुभारंभ

ऐलनाबाद,29 जुलाई (रमेश भार्गव ) सीआरडीएवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ सुखमनी साहिब के पाठ के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सभी नए विद्यार्थियों सहित विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने श्रद्धापूर्वक पाठ में भाग लिया और गुरु चरणों में नतमस्तक होकर नए सत्र के सफल […]

सैकड़ों अवैध ट्रकों ने बनाई सड़क को पार्किंग, प्रशासन मौन… आखिर हादसे का इंतजार क्यों?

ऐलनाबाद, 29 जुलाई(रमेश भार्गव)शहर की पुरानी टीवीएस एजेंसी से रूपनगर और गोकुलपुरा मोहल्ले की ओर जाने वाली सड़क इन दिनों अवैध रूप से खड़े ट्रकों की पार्किंग बन चुकी है। यही सड़क आगे खेतों तक जाने का मुख्य मार्ग भी है, लेकिन सड़क के एक हिस्से पर दिन-रात कंटेनर और भारी ट्रक खड़े रहने से […]

गुरु पूर्णिमा पर ऐलनाबाद में निकली भव्य शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा शहर

ऐलनाबाद, 29 जुलाई (रमेश भार्गव) गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को शहर ऐलनाबाद भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हो गया। महाराज जितवानंद जी के सानिध्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा ममेरा रोड स्थित प्रेमदास जी की कुटिया से शुरू होकर ममेरा चौक, […]

आरजीएचएस में अनियमितताओं पर कड़ा एक्शन जारी

31 मेडिकल स्टोरों के औषधि लाइसेंस स्थायी रूप से निरस्त,दवाइयों की ख़रीद और बेचान नहीं कर पाएंगे दवा स्टोर एआई आधारित निगरानी से फर्जी दावों, अधिक मूल्य वसूली और मुनाफाखोरी पर सख्त कार्रवाई जयपुर, 28 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खीवसर के निर्देशन में राज्य सरकार राजस्थान […]

ग्वालियर चाट भंडार तथा प्रेम नमकीन पैलेस के गोलगप्पे के पानी में मिले हानिकारक सिंथेटिक कलर, दो नमूने जांच में अनसेफ

– शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान के तहत संगरिया रोड पर खाद्य सुरक्षा विभाग गत दिवस की थी कार्रवाई, बीकानेर प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट हनुमानगढ़। जिले में आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘शुद्ध आहार मिलावट […]

छात्राओं को लैंगिक उत्पीड़न, विधिक अधिकारों के लिये किया जागरूक

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में   तनवीर चौधरी अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में श्री गजेन्द्र ंिसंह तेनगुरिया सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़, जिला पुलिस प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग के समन्वय से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, हनुमानगढ़ जंक्शन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का […]

चार लाख हस्ताक्षरों के साथ गौ सम्मान आवाहन अभियान ने उठाई आवाज

चार लाख हस्ताक्षरों के साथ गौ सम्मान आवाहन अभियान ने उठाई आवाज *- गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*   हनुमानगढ़। गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर चलाए जा रहे गौ सम्मान आवाहन अभियान के […]

हरियाणा एनसीबी यूनिट ने 39.76 ग्राम हिरोईन के मामले में दो नशा तस्करो को किया गिरफ्तार।

ऐलनाबाद,27जुलाई( रमेश भार्गव ) हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फतेहाबाद यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए फतेहाबाद युनिट ने दो नशा तस्करो को पकड़ा जिनके पास से 39.76 ग्राम नशीला पदार्थ हिरोईन बरामद की गई है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त […]

सीमावर्ती टिब्बी कस्बे में पुलिस की सघन नाकाबंदी, संदिग्धों पर कड़ी नजर

ऐलनाबाद,27 जुलाई (रमेश भार्गव) हरियाणा सीमा से सात किलो मीटर दूर स्थित राजस्थान के कस्बा टिब्बी में अपराधों की रोकथाम, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशानुसार थाना क्षेत्र के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों […]

Back To Top