Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट गोयल व पुलिस ने मेले में निरीक्षण के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर झूला संचालकों को किया निर्देशित

रावतसर सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल ने रावतसर पुलिस के साथ बाबा रामदेव मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांची| मेले में बालश्रम व भिक्षावृति रोकथाम को लेकर समझाइश करते हुए गोयल ने कहा कि सनातन धर्मग्रंथों के अनुसार बच्चे भगवान का रूप होते है। जिस प्रकार हम भगवान से भिक्षावृत्ति व बालश्रम नहीं करवाते उसी तरह हमारा धर्म दायित्व बनता है कि प्रत्येक वर्ग बाल हितों के संरक्षण में अग्रणी भूमिका का निर्वहन करें। गोयल ने
मेले में लगे झूलों का निरीक्षण कर बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से छोटे बच्चों से झूलों पर कार्य नही करवाने और मगरमच्छ नाव , बड़े झूलों के चलने के दौरान झूलों के ऊपर खड़ा नही होने के निर्देश दिए तथा सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया |बच्चों के संबंध में जोखिम भरा मामला सामने आने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी | दुकानदारों को बच्चों से बालश्रम नही करवाने के लिए समझाइश की गई। श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए बच्चों को नगद में भिक्षा नही देने के लिए पाबंद किया। निरीक्षण के दौरान मजिस्ट्रेट गोयल के साथ हैड कांस्टेबल महेंद्र मेहरड़ा,कॉन्स्टेबल लालचंद, अंग्रेज सिंह,गृह सुरक्षा गार्ड सुरेंद्र सुथार सहित
जाब्ता मौजूद रहा।

Back To Top