Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

ईद पर कांग्रेस नेताओं ने दी मुबारकबाद

-जंक्शन कब्रिस्तान मस्जिद पहुंचकर लोगों से की मुलाकात

हनुमानगढ़। ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष मक्कासर एवं युवा नेता अली हसन जोइया ने जंक्शन स्थित कब्रिस्तान मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उन्होंने गले मिलकर आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

नेताओं ने नमाज अदा करने के बाद उपस्थित लोगों से मुलाकात कर सभी के सुख-समृद्धि और देश में अमन-चैन की कामना की। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार हमें आपसी प्रेम, त्याग और एकता का संदेश देता है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं, जो समाज में भाईचारे को मजबूत बनाता है।

मनीष मक्कासर ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर खुशियां बांटते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द और एकता को बढ़ावा देते हैं, जो देश की सबसे बड़ी ताकत है। ईद का पर्व हमें इंसानियत और सेवा का संदेश देता है। जरूरतमंदों की मदद करना और सभी के साथ खुशियां साझा करना ही इस त्योहार की असली भावना है। उन्होंने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम और भाईचारे को बनाए रखने की अपील की।

इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी और देश में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर मोहन इंदलिया, अली हसन, जयराम ढुकिया, आमिर खान, शाहरूख कुरैशी, सुरेन्द्र खटीक, फिरोज खान, खुशी अमलान, बंशी खन्ना, बलविन्द्र बराड़, राजेश बागड़ी, अंशुमन, नंद किशोर मौजूद थे।

Back To Top