Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

नवरात्र में कन्या पूजन का भव्य आयोजन

हनुमानगढ़। जय श्री राम सेवा समिति द्वारा नवरात्र के पावन अवसर पर रविवार को दुर्गा मंदिर धर्मशाला, हनुमानगढ़ जंक्शन में भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कन्या पूजन को विशेष महत्व देते हुए कुल 351 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें प्रसाद स्वरूप भोजन कराया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
समिति पदाधिकारी विजय खत्री व राजीव मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नारी सम्मान को बढ़ावा देना और कन्या पूजन की परंपरा को सशक्त बनाना रहा। पूजन के दौरान कन्याओं को माता स्वरूप मानकर उनका तिलक, आरती एवं पूजन किया गया, इसके पश्चात उन्हें पूड़ी, छोले, हलवा का प्रसाद प्रेमपूर्वक परोसा गया। साथ ही स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई, जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति उत्साह बढ़े।
इस अवसर पर यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में 460वीं रैंक प्राप्त करने वाली कु. गरिमा शर्मा के सम्मान का भी कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन उनके हनुमानगढ़ में उपस्थित नहीं होने के कारण उनके पिता पृथ्वीराज शर्मा एवं उनकी माता का सम्मान कर परिवार को बधाई दी गई। समिति पदाधिकारियों ने इसे पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में मधुसुदन शर्मा, उत्तम पुरोहित, राकेश गुप्ता, महेन्द्र सिंह रामावत, सुनील सामरिया, शंशिकात शर्मा, अमित सक्सैना, रामकुमार चौधरी, विजय अग्रवाल, तरूण अग्रवाल, दीपक खन्ना, सुखराम मेरड़ा, गौरव गर्ग, कांता लाडव, राजेन्द्र भगत, केवल कृष्ण, नेमीचंद सैन, पंडित भंवरलाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान अनुशासन, व्यवस्थापन एवं सेवा की उत्कृष्ट झलक देखने को मिली, जिसमें समिति के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान कन्या पूजन का विशेष धार्मिक महत्व है और इस परंपरा को आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने कन्याओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए “नारी करेगी नारी का सम्मान” के संदेश को सार्थक किया। आयोजन के अंत में सभी ने माता रानी से सुख-समृद्धि एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की।

Back To Top