Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज में बैसाखी, डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती एवं जलियांवाला बाग स्मृति दिवस मनाया गया**

ऐलनाबाद, अप्रैल (रमेश भार्गव)  सी.आर.डी.ए.वी. गर्ल्स कॉलेज में प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा के दिशा-निर्देश में बैसाखी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पारंपरिक गिद्धा प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम में कॉलेज की मैनेजमेंट सदस्य डोली मेहता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को बैसाखी के महत्व पर प्रेरणादायक शब्दों में संबोधित करते हुए कहा कि यह पर्व खुशियों, एकता और नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने और हर पर्व को पूरे उत्साह से मनाने के लिए प्रेरित किया।

इसके साथ ही कार्यक्रम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी मनाई गई। इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और उनके जीवन व विचारों को प्रस्तुत किया। प्राचार्य एवं डोली मेहता ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और समाज में समानता लाने के उनके योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान जलियांवाला बाग हत्याकांड की स्मृति में भी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। प्राचार्य डॉ. भूषण मोंगा ने इस दुखद घटना के बारे में बताते हुए कहा कि 13 अप्रैल 1919 का दिन भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय है, जब निहत्थे लोगों पर अत्याचार हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनके संघर्षों को याद रखने तथा उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में कॉलेज के स्टाफ सदस्य दीपशिखा सरदाना, इंदु कामरा, कवलजीत कौर, प्रभजोत कौर एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Back To Top