Flash Story
हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹5000 का इनामी हिस्ट्रीशीटर नरेश भादू अवैध पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार
मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण
स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय
19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर
ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब
श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा
चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया
नकली नोट सप्लाई करने वाला, हिस्ट्रीशीटर भूरिया तीन दिन के रिमांड पर, जेल से प्रोडक्शन पर

सादुलशहर ग्राम सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय किसान जागृति अभियान का आयोजन

 

सादुलशहर ग्राम सेवा सहकारी समिति के तत्वावधान में एक दिवसीय किसान जागृति अभियान का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के आसपास किसानों के खेतों में जाकर समिति से जुड़े खेती सलाहकार प्रगतिशील किसान शिव प्रकाश सहारण ने किसानों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न प्रकार की खेती से जुड़ी अनुदान योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। सहारण ने जानकारी देते हुए बताया की समिति द्वारा समय-समय पर किसानों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी प्रत्येक योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है जिसके तहत मंगलवार को किसान जागृति अभियान का सफल आयोजन कर किसानों को अल्पकालीन फसली ऋण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सौर ऊर्जा सिंचाई पम्प इकाई स्थापना, समूह में सिंचाई डिग्गी एवं खेत की तारबंदी योजना के बारे में जानकारी दी गयी तथा साथ ही मौजूदा समय में केन्द्र सरकार के एग्रीस्टैक योजनाअन्तर्गत फ़ार्मर रजिस्ट्री के बारे में किसानों को जानकारी दी गयी।अभियान में ज्यादा से ज्यादा किसानों को गेंहू फसल को समर्थन मूल्य पर विक्रय करने हेतू ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बारे में भी अवगत करवाया गया।

Back To Top