Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं ने उठाई सुरक्षा और समानता की मांग

हनुमानगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति और सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) की जिला कमेटियों ने महिलाओं की सुरक्षा, समानता और अधिकारों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें विभिन्न मांगों को तत्काल लागू करने की अपील की गई।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक संसद में पारित होने के बावजूद अब तक लागू नहीं हुआ है। उन्होंने मांग की कि न केवल संसद बल्कि विधानसभा में भी महिलाओं को आरक्षण दिया जाए, ताकि देश की आधी आबादी को न्याय मिल सके। महिलाओं ने बलात्कार, छेड़छाड़ और दहेज हत्या जैसी बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर गहरी चिंता जताई और इस पर प्रभावी रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।


प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने कार्यस्थलों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक परिवहन में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, अस्थायी महिला कर्मियों को स्थायी करने और तब तक उनके वेतन में बढ़ोतरी करने की भी मांग उठाई।
महिलाओं ने महंगाई पर लगाम लगाने की अपील करते हुए कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर घरेलू महिलाओं पर पड़ता है। साथ ही, मनरेगा में काम करने वाली 80% महिलाओं को पूरे 100 दिन का रोजगार देने और इसके बजट में बढ़ोतरी करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने विधवा, वृद्धावस्था और विकलांग पेंशन में वृद्धि करने और सभी जरूरतमंद महिलाओं को पेंशन का लाभ देने पर जोर दिया।
महिला संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इन मांगों को लागू नहीं किया तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगी। महिलाओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया और कहा कि वे तब तक संघर्ष करेंगी, जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता।
इस मोके पर जनवादी महिला समिति की राज्य उपाध्यक्ष कामरेड चन्द्र कला वर्मा जिलाध्यक्ष सर्व जीत कौर जिला सचिव संगीता देवी प्रियंका मंडल कांमरेड रामेश्वर वर्मा कांमरेड आत्मा सिंह,करमराज कौर पुष्पा शाक्य दाखा देवी इंदिरा शर्मा सोनू वर्मा सोना देवी आशा वर्मा संतोष वर्मा आशा देवी सुखजीत कौर चंद्रमुखी सोनी शकुंतला सोनी,वकीला बैगम वीरपाल कौर ज्योति कमला इंदु देवी आशा देवी जसवीर कौर आदि महिलाएं शामिल हुई।

Back To Top