Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

फर्जी किन्नरों के खिलाफ किन्नर समुदाय ने उठाई आवाज़

हनुमानगढ़। गुरूवार को किन्नर समुदाय के लोगों ने जंक्शन थानाप्रभारी लक्ष्मण सिंह को एक परिवाद देकर शहर में घूम रहे फर्जी किन्नरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान निवर्तमान सभापति सुमित रणवां ने बताया कि हाल ही में कुछ किन्नर जयपुर में विधायक आवास पर गए थे और वहां हनुमानगढ़ में जयपुर के किन्नरों को क्षेत्र दिलवाने की बात कही थी। इस पर विधायक ने स्पष्ट रूप से कहा था कि किन्नर समुदाय का कार्य किन्नर समुदाय के बीच ही होना चाहिए, जिससे विवाद का समाधान संभव हो सके।

पार्षद नगीना बाई और गुरू छन्नो बाई चेला सरबती ने जानकारी दी कि हनुमानगढ़ की एक लड़की जो 2-3 वर्षों से घर से लापता थी, अब जयपुर में किन्नरों के पास रहने लगी है। यह लड़की अब अपना नाम रजनी बाई किन्नर बताकर एक मोबाइल नंबर (6367707552) पर संपर्क कर रही है। इसके साथ 5-7 किन्नर और 5-7 लड़के भी हनुमानगढ़ क्षेत्र में आए हुए हैं। ये लोग अक्सर होटल में ठहरते हैं और मकान किराए पर लेने की कोशिश करते हैं।

गुरू छन्नो बाई ने बताया कि इन किन्नरों का तरीका बहुत ही आपत्तिजनक है। ये लोग हनुमानगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में घुसकर बधाई मांगते हैं और खुद को हनुमानगढ़ का किन्नर बताते हैं। इस दौरान इन लोगों ने कुछ जगहों पर मारपीट और झगड़ों की घटनाओं को भी अंजाम दिया है, जिससे किन्नर समाज में भारी रोष उत्पन्न हो गया है। किन्नर समुदाय ने आरोप लगाया कि ये लोग चिटटा का नशा करते हैं और चिटटा बेचने का काम भी करते हैं, जिससे हनुमानगढ़ का माहौल खराब हो गया है।

किन्नर समुदाय के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन सभी फर्जी किन्नरों और लड़कों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें हनुमानगढ़ से बाहर भेजा जाए। इस मामले में कई किन्नर समाज के सदस्य, जैसे छन्नो बाई, नगीना बाई, मैना बाई, प्रीती बाई, सोनिया बाई, नूतन बाई, प्रियंका, अन्जू, जासमीन, पायल, रूबी, अमन, जानवी, आशा, मंजू, पूजा, सीमा और अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

कुल मिलाकर, हनुमानगढ़ के किन्नर समाज ने प्रशासन से मांग की है कि इस प्रकार के फर्जी किन्नरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि समाज का माहौल सही रहे और किसी भी तरह का असमंजस या विवाद उत्पन्न न हो।

Back To Top