Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

सेठ सांवरा मंदिर में 14 जुलाई को भरेगा विशाल मेला, तैयारियां अंतिम चरण में

*सेठ सांवरा मंदिर में 14 जुलाई को भरेगा विशाल मेला, तैयारियां अंतिम चरण में*

*रमेश भार्गव,पत्रकार* 9

जिले के 23 जीजी स्थित प्रसिद्ध सेठ सांवरा मंदिर में आषाढ़ माह की देव-पितृ अमावस्या के अवसर पर 14 जुलाई को विशाल मेले का आयोजन होगा। मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार ठाकुरजी का विशेष डायमंड तिलक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहेगा। एक श्रद्धालु के गुप्त दान से *4 कैरेट का हीरा ठाकुरजी के मस्तक* पर सुशोभित किया जाएगा। वहीं मंदिर परिसर को 125 किलो मिठाई से सजाया जाएगा।

मंदिर प्रशासन के अनुसार मेले में श्रीगंगानगर सहित दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम और पंजाब से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुबह 7 बजे से सेवा कार्य शुरू होंगे। गौसेवा के तहत फल, दलिया और हरे चारे की सवामणियां अर्पित की जाएंगी। सुबह 9:30 बजे से संकीर्तन होगा, जिसमें हनुमानगढ़ की गायिका नेहा शर्मा अपनी टीम के साथ भजनों की प्रस्तुति देंगी।

भजन संध्या के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न मंडलों की ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत और लस्सी की छबील भी लगाई जाएगी। मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य देवी लाल एवं पुनीत जैन की टीम ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार करेगी। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Back To Top