Flash Story
यातायात जागरूकता अभियान | हनुमानगढ़ पुलिस
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

पुत्र ने पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर सामाजिक सरोकार के दृष्टिगत नवाचार करते हुए वंचित वर्ग के बच्चों को पाठ्य सामग्री व मिठाई वितरित

रावतसर पुत्र ने पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर सामाजिक सरोकार के दृष्टिगत नवाचार करते हुए वंचित वर्ग के बच्चों को पाठ्य सामग्री व मिठाई वितरित कर पिता की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। (पंकज पुस्तक )पुस्तक व्यापारी पंकज सोनी व जतिन सोनी ने पिता स्व. गिरधारीलाल सोनी की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष जितेंद्र गोयल व जिला प्रशासन की प्रेरणा से वंचित वर्ग के बच्चों के लिए ईंट भट्टो पर संचालित पाठशालाओं व झूगी झोपड़ी में पहुंचकर पाठ्य सामग्री व मिठाई बांटकर प्रेरणादायक काम किया। ताकि बच्चे शिक्षा की अग्रसर होकर देश के नव निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़े। सीडब्ल्यूसी मजिस्ट्रेट गोयल ने कहा कि शिक्षा का प्रकाश पुंज अग्रसारित कर प्रत्येक नागरिक अपने पूर्वजों को सच्चे श्रद्धासुमन अर्पित कर सकता है।गोयल ने आमजन से अपील की है कि हम सबको ऐसे अवसरों पर वंचित वर्ग के बच्चों का मनोबल बढ़ाने और शिक्षा की और अग्रसर करने की दिशा में आगे आकर बच्चों का बचपन बचाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए जिससे बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ सके व राष्ट्र के लिए सुयोग्य नागरिक बन सके।

Back To Top