Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

श्री सुन्दरकांड पाठ 14 को

हनुमानगढ। जंक्शन की अग्रवाल समाज समिति, अग्रवाल महिला उप समिति व अग्रवाल युवा उप समिति की संयुक्त बैठक महाराजा अग्रसेन भवन में अग्रवाल समाज समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमृतलाल गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 14 जून को महाराजा अग्रसेन भवन में होने वाले सुंदरकांड पाठ को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई । बैठक में जंक्शन के समस्त अग्रवाल परिवारों से संपर्क कर अग्रवाल समाज को मजबूत करने के प्रयास करने की कार्य योजना पर भी विचार किया गया ।
महिला उप समिति की अध्यक्ष मिताली अग्रवाल ने बताया कि महाराजा अग्रसेन भवन में शनिवार को शाम साढ़े तीन बजे से साढ़े छह बजे तक सुंदरकांड का पाठ होगा। बाबा का गुणगान हनुमानगढ़ टाउन के श्री सालासर बालाजी सुंदरकांड मंडल द्वारा किया जाएगा। बैठक में अग्रवाल समाज समिति के अमृतलाल गोयल, मोहित बलाडिया, प्यारेलाल बंसल,  युवा समिति के अध्यक्ष रूपेश गर्ग, रिंकू गर्ग, विपुल गोयल, योगेश बलाडिया, धर्मपाल जिंदल, मनोज कुमार व महिला समिति की सचिव अंजलि गोयल, सदस्य रेनू गर्ग उपस्थित रही।
Back To Top