Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

स्मार्ट मीटर योजना का विरोध तेज, बिहारी बस्ती में ग्रामीणों का हंगामा

हनुमानगढ़। वार्ड नंबर 50 स्थित बिहारी बस्ती में विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों का विरोध तेज हो गया है। सोमवार को जब विभागीय कर्मचारी कुछ मकानों में बिना अनुमति के स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे, तो स्थानीय नागरिकों का गुस्सा भड़क उठा। बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी, खासकर मजदूर वर्ग के लोग एकत्रित हो गए और विद्युत विभाग पर मनमानी करने का आरोप लगाया।
स्थानीय लोगों का कहना था कि जो मकान बंद हैं, उनमें भी स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जबकि मकान मालिक से कोई पूछताछ नहीं की गई। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के जबरन मीटर लगाए जा रहे हैं, जो सरासर तानाशाही और गुंडागर्दी है। मौके पर पहुंचे भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता कामरेड रघुवीर वर्मा के नेतृत्व में लोगों ने धरना शुरू कर दिया और स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर रिचार्ज प्रणाली पर आधारित हैं और इससे आम उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्हें इस तकनीक की समुचित जानकारी भी नहीं दी गई है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। धरने में शामिल लोगों ने यह भी बताया कि विभाग ने भले ही पुराने मीटर हटाने के लिए नए मीटर मंगवा लिए हों, लेकिन अभी तक पुराने स्मार्ट मीटर को हटाया नहीं गया है।
इस धरने में सरपंच बलदेव सिंह मक्कासर, प्रधान अवतार सिंह बराड़, शेर सिंह, शिवकुमार, गुरप्रेम सिंह, वारिस अली, सुल्तान खान, लड्डू, तरसेम सिंह, बलराम, ओमप्रकाश, अफसर अली, विनोद सहित बड़ी संख्या में महिलाएं – संगीता, प्रियंका मंडल, निर्मला देवी आदि मौजूद रहीं। रघुवीर वर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि आंदोलन लगातार जारी रहेगा और इसी क्रम में मंगलवार सुबह 9 बजे नामदेव पार्क में एकत्र होकर विद्युत कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटर योजना को वापस नहीं लिया गया, तो पूरे हनुमानगढ़ में जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।
Back To Top