Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में हनुमानगढ़ शहर में जन आक्रोश, वार्ड 50 में प्रदर्शन

हनुमानगढ़। शहर में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही लोगों का विरोध तीव्र हो गया है। गुरुवार को जंक्शन क्षेत्र के वार्ड 50 बिहारी बस्ती में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची जीनस कंपनी की टीम को वार्डवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध के कारण टीम को बिना मीटर लगाए वापस लौटना पड़ा। शुक्रवार को जब टीम ने फिर से कोशिश की तो वार्डवासियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया और बिजली विभाग शहरी कार्यालय तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने एईएन कुलदीप पुनिया का घेराव भी किया। करीब तीन घण्टे तक चले घेराव कीया और घोषणा की की 30 जून 2025 को मुख्य अभियंता विद्युत वितरण निगम हनुमानगढ़ जंक्शन पर प्रदर्शन किया जाएगा
प्रदर्शन में भाग लेने वाले महिलाओं और पुरुषों ने अपनी आवाज बुलंद की। माकपा नेता रघुवीर वर्मा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटरों के माध्यम से निजी कंपनियां आम जनता की जेब पर सीधा हमला कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन मीटरों में एक चिप लगी होती है, जिसका पूरा नियंत्रण संबंधित कंपनियों के पास होता है, और उपभोक्ताओं को प्रीपेड सिस्टम के तहत रिचार्ज करना पड़ेगा।
वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि स्मार्ट मीटरों को नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। 30 जून 2025 को  अभियंता कार्यालय का गहराव किया जाएगा उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि अगर किसी उपभोक्ता के पास रिचार्ज नहीं है या अचानक बैलेंस खत्म हो जाता है, तो क्या स्थिति बनेगी? इस स्थिति में बिजली की आपूर्ति तुरंत बंद हो जाएगी, जो कि गंभीर समस्या उत्पन्न कर सकती है, खासकर बीमार व्यक्ति, छात्रों या बुजुर्गों के लिए।
माकपा के कामरेड़ शिवा प्रधान ने भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटरों के बाद कंपनियां उपभोक्ताओं से मनमानी वसूली कर सकती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियां बिल त्रुटियों या डेटा गड़बड़ी का हवाला देकर भारी-भरकम बिल थमाएंगी। शिवा ने इसे जनता की आर्थिक स्वतंत्रता पर हमला करार देते हुए कहा कि सरकार को आमजन की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देनी चाहिए, न कि निजी कंपनियों के फायदे को।इस मौके पर सुलतान, वेद मक्कासर, रघुवीर वर्मा, शिव प्रधान, अफसर अली, सर्वजीत कौर, बीएस पेन्टर, पुर्व छात्रसंघ अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, दुलीचंद, सरपंच बलदेव मक्कासर, वली शेर, तरसेम सिंह, विमला, संगीता, प्रियंका मण्डल, कमला, शिमला, सुरेन्द्र कौर सहित अन्य वार्डवासी मौजूद थे।

Back To Top