हनुमानगढ़। टाउन की गुड़ मंडी क्षेत्र में पुरातत्व विभाग के कथित कर्मचारियों की कार्रवाई को लेकर शहर में भारी रोष व्याप्त हो गया है। मामले में आरोप है कि पुरातत्व विभाग के कुछ कर्मचारी बिना किसी सक्षम अधिकारी, नोटिस या वैधानिक प्रक्रिया के मौके पर पहुंचे और मकान मालिक से अवैध रूप से 50 हजार […]
ऐलनाबाद के खोसा स्टेडियम के सामने डायल 112 की गाड़ी से टक्कर मे, बिजली विभाग कर्मी व लड़का गंभीर घायल बच्ची की मौत
युवाओं का नशे से दूर रखने के लिए खेलों से जुड़ना बेहद जरुरी :- सब इंस्पेक्टर रामकुमार ।
ऐलनाबाद, 7 फरवरी (रमेश भार्गव) पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस लगातार गांव-गांव जाकर सेमिनार व नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रही है। इसी कड़ी के तहत आज जमाल पुलिस चौकी इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रामकुमार ने नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव जमाल में स्थित […]
तृतीय नेशनल पैरा कबड्डी चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी राजस्थान पैरा कबड्डी टीम का मकोन्स पार्क, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल परिसर में भव्य स्वागत किया गया। इस सम्मान समारोह का आयोजन समाजसेवी राजेश दादरी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। खिलाड़ियों ने बताया कि टूर्नामेंट के लिए रवाना होते समय श्री राजेश दादरी उन्हें विदाई देने पहुँचे थे। उसी समय उन्होंने खिलाड़ियों को “भारत माता की जय” का नारा दिया, जो पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम के लिए आत्मबल और ऊर्जा का स्रोत बना। खिलाड़ियों ने […]
पाइप लाइन जोड़ने पहुंचा प्रशासन, ग्रामीणों ने किया विरोध
हनुमानगढ़। घग्घर नदी के पानी से सिंचाई हेतु पाइप लाइन जोड़ने शुक्रवार को करणीसर सहजीपुरा गांव पहुंचे प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब पुलिस जाप्ते के साथ जेसीबी मशीन द्वारा पाइप लाइन जोड़ने के लिए खुदाई कार्य शुरू किया गया। विरोध के चलते […]
ममेरा रोड स्थित शहीद बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा में सालाना मेला व अमृत संचार का आयोजन 9 व 10 फरवरी को*
संसद के समक्ष शिक्षकों का विशाल धरना
शिक्षक संगठनों की अखिल भारतीय संयुक्त संघर्ष समिति (AIJACTO) ने आज दिनांक 5 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में संसद के समक्ष जंतर-मंतर पर शक्तिशाली धरने का सफल आयोजन किया। यह धरना शिक्षक आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। पहली बार स्कूल शिक्षा क्षेत्र के अनेक राष्ट्रीय स्तर के शिक्षक […]
एचपीएससी द्वारा पीजीटी कंप्यूटर साइंस परीक्षा में मात्र 2.29 प्रतिशत अभ्यर्थियों को पास किया जाना योग्य युवाओं के साथ भद्दा मजाक: अभय चौटाला
आस्था का चमत्कारी धाम: सालासर बालाजी की 270 साल पुरानी अद्भुत कथा जहाँ दाढ़ी-मूंछ वाले हनुमान जी भक्तों की हर मुराद करते हैं पूरी
ऐलनाबाद 5 फरवरी (रमेश भार्गव ) समीपवर्ती राज्य राजस्थान के चूरू जिले में स्थित सालासर बालाजी मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, चमत्कार और अटूट विश्वास की जीवंत मिसाल है। करीब 265–270 वर्ष पुरानी यह पावन कथा भक्त शिरोमणि संत मोहनदास जी और भगवान हनुमान जी के अद्वितीय दाढ़ी-मूंछ वाले स्वरूप से जुड़ी […]
राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह का किया गया निरीक्षण
माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में तनवीर चौधरी, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) हनुमानगढ़ के निर्देशन में गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) हनुमानगढ़ द्वारा राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह हनुमानगढ़ का निरीक्षण किया गया। […]

