Flash Story
हर घर तिरंगा अभियान के तहत हनुमानगढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली
टीम मिशन ग्रीन की अनुकरणीय पहल: ऐलनाबाद में सड़क किनारे से हटाईं कांटेदार झाड़ियां, राहगीरों को मिली राहत
– जिला में विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजन; ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा ऐलनाबाद , 10 अगस्त( रमेश भार्गव ) वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना है। 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत रविवार को पहले दिन जिला में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अभियान के तहत रविवार को गांव नेजाडेला खुर्द, किराड़कोट, भावदीन, रानिया शहर, चाडीवाल, जसानिया, नुहियांवाली, नाथुसरी कलां, सहारणी, मलड़ी, भीवां, रोहन, बुर्जकर्मगढ़, झीड़ी, ढाबां, सुरतिया, जमाल, नागोकी, सुखचैन, लहंगेवाला, अलीकां, मल्लेवाला, बकरियांवाली, नारायण खेड़ा सहित कई क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर गांव और प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। बच्चों में भी अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों और अन्य गणमान्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें
राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 का आयोजन बीकानेर रेंज मुख्यालय पर प्रस्तावित होने के मद्देनजर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
वार्ड 52 में दूषित पेयजल और स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिलों का विरोध
– जिला में विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजन; ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा
1153 यूनिट रक्तदान से गूंजा भटनेर किंग्स क्लब का स्थापना दिवस
कांग्रेस सेवादल हनुमानगढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष में लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा का आयोजन हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से भगत सिंह चौक होते हुए राजीव चौक , बस स्टैंड होते हुए भगत सिंह चौक पर सम्पन्न हुई
54 किलो 950 ग्राम डोडा पोस्त के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Category: ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली के जंतर मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक को इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया गया

ऐलनाबाद 18 जुलाई (रमेश भार्गव) कल शुक्रवार को दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुँचकर आदरणीय श्री सोनम वांगचुक जी से मुलाक़ात कर उनके शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक संघर्ष के प्रति इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। यह किसी एक व्यक्ति का आंदोलन नहीं बल्कि देश के करोड़ों युवाओं के भविष्य, […]

राजस्थान के सीमावर्ती गांव ब्राह्मणवासी में गहराया पेयजल संकट, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

हनुमानगढ़ , ऐलनाबाद 18 जुलाई (रमेश भार्गव ) राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले की नोहर तहसील स्थित सीमावर्ती गांव ब्राह्मणवासी में पिछले करीब दो महीनों से पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जिससे लोगों में सरकार और स्थानीय प्रशासन के […]

श्रीमद्भागवत कथा में विवाहोत्सव की रही धूम, श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर मनाया उत्सव

ऐलनाबाद,18जुलाई(रमेश भार्गव) शहर के गौशाला रोड स्थित सनातन धर्मशाला में राधा माधव महिला मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण एवं माता रुक्मिणी के विवाह का प्रसंग मुख्य आकर्षण रहा। कथा व्यास महंत श्री भरतमुनि उदासीन जी महाराज ने रुक्मिणी विवाह की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह […]

मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण

हनुमानगढ़। मकून्स प्राइमरी विंग, सरस्वती कॉन्वेंट स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने इस्कोन मंदिर का सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया तथा भारतीय संस्कृति, संस्कार एवं सनातन परंपराओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह […]

स्थापना दिवस तभी सार्थक है, जब उसका उत्सव समाज के काम आए – आशीष विजय

-भटनेर किंग्स क्लब का 9वां स्थापना दिवस सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को होगा समर्पित -7 से 13 अगस्त तक प्रतिदिन होंगे सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम, 9 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर एवं 13 अगस्त को निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा हनुमानगढ़। भटनेर किंग्स क्लब, हनुमानगढ़ के 9वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 7 अगस्त से […]

19 जुलाई को सूरतगढ़ में लगेगा भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा शिविर

एपेक्स क्लब सूरतगढ़ एवं वाग्भट वैलनेस आयुष रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन ऐलनाबाद/सूरतगढ़, 17 जुलाई( रमेश भार्गव ) आमजन को आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एपेक्स क्लब सूरतगढ़ एवं वाग्भट वैलनेस आयुष रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 19 जुलाई (रविवार) को […]

ऐलनाबाद में श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब

शहर में निकाली भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा का स्वर्णकार समाज ने किया भव्य स्वागत ऐलनाबाद, 17 जुलाई( रमेश भार्गव ) ऐलनाबाद में गुरुवार को भगवान श्री जगन्नाथ महाप्रभु की विशाल रथ शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। रथयात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। देवीलाल चौक पर स्वर्णकार […]

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ऐलनाबाद, 17 जुलाई( रमेश भार्गव ) सनातन धर्मशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिवस कथा व्यास महंत श्री भरतमुनि उदासीन जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का अत्यंत भावपूर्ण एवं भक्तिमय वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनते ही पूरा पंडाल […]

19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा

19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की चिंता पूरे देश के युवाओं की चिंता : कुमारी सैलजा छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ती रहेगी, जवाबदेही तय होना जरूरी ऐलनाबाद,17जुलाई( रमेश भार्गव):सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य कुमारी सैलजा ने […]

चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया

चौधरी मनीराम झोरड़ राजकीय महाविद्यालय मिठी सुरेरा ऐलनाबाद को सरपंच ने वाटर कूलर भेंट किया ऐलनाबाद,17जुलाई (रमेश भार्गव) आज दिनांक 17.07.2026को सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में गाँव मीठी सुरेरां के सरपंच सत्य नारायण बशीर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए एक वाटर कूलर भेंट किया। महाविद्यालय प्राचार्य डा.सज्जन कुमार ने तथा बाकी स्टाफ सदस्यों ने […]

Back To Top