Flash Story
विकसित भारत-जन सेवा अभियान : राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस पर आमजन ने किया रक्तदान
वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका
एफआईआर 185/2026 में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग, महिला थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर हनुमानगढ़ में पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन
आंगन मिलन सेवा से सजा अपनत्व का आंगन, स्वास्थ्य और पोषण का दिया संदेश
लायंस क्लब रॉयल्स के शिविर में 27 यूनिट रक्त संग्रहित
बीकानेर संभाग टोली की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व नशा मुक्त समाज निर्माण पर मंथन
पीलीबंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत NDPS एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार
वार्ड 10 में चोरी की घटनाओं से वार्डवासी परेशान, थाने पहुंचे वार्डवासी

श्री शनि महाजन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब

– भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी, रात्रि जागरण में भजनों पर झूमे भक्त


हनुमानगढ़।
 प्राचीन सिद्ध शक्तिपीठ श्री शनि धाम, दुर्गा कॉलोनी में श्री शनि महाजन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार सुबह आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर भगवान शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं रात्रि में आयोजित भव्य जागरण में पूरी रात भक्तिमय वातावरण बना रहा। मंदिर परिसर “जय शनिदेव” के जयकारों और भजनों से गूंज उठा।
सुबह 10:15 बजे से शुरू हुए विशाल भंडारे में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। भक्तों ने अनुशासित ढंग से पंक्तिबद्ध होकर प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था, जिससे वातावरण और अधिक आध्यात्मिक दिखाई दिया। आयोजन समिति के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रात्रि 8:15 बजे से शुरू हुए विशाल जागरण में देशभर से आए भजन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजन गायक कुमार नरेश, नेहा शर्मा, सुनीता पारीक, मीनाक्षी शर्मा, तन्नु भाई, सरेश मजोका, भानू प्रताप एवं देव चुघ ने शनिदेव एवं देवी-देवताओं के भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भक्ति संगीत और ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। मंच संचालन सुरेश कटारिया ने प्रभावशाली शैली में किया।
कार्यक्रम में शनि महाउपासक गुरु द्रोणाचार्य जी एवं श्री दुर्गेश कुमार जी ने श्रद्धालुओं को शनिदेव की महिमा बताते हुए धर्म और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को विशेष प्रसाद स्वरूप मोती, मूंगा, पन्ना, पुखराज, नीलम, रुद्राक्ष, गोमती चक्र एवं बरकत का रुपया वितरित किया गया। पवन पंछी, गोपाल शर्मा एवं मुन्ना अठवाल म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में समां बांध दिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Back To Top