Flash Story
बी. आदित्य जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
हर घर तिरंगा अभियान के तहत हनुमानगढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली
टीम मिशन ग्रीन की अनुकरणीय पहल: ऐलनाबाद में सड़क किनारे से हटाईं कांटेदार झाड़ियां, राहगीरों को मिली राहत
– जिला में विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजन; ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा ऐलनाबाद , 10 अगस्त( रमेश भार्गव ) वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना है। 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत रविवार को पहले दिन जिला में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अभियान के तहत रविवार को गांव नेजाडेला खुर्द, किराड़कोट, भावदीन, रानिया शहर, चाडीवाल, जसानिया, नुहियांवाली, नाथुसरी कलां, सहारणी, मलड़ी, भीवां, रोहन, बुर्जकर्मगढ़, झीड़ी, ढाबां, सुरतिया, जमाल, नागोकी, सुखचैन, लहंगेवाला, अलीकां, मल्लेवाला, बकरियांवाली, नारायण खेड़ा सहित कई क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर गांव और प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। बच्चों में भी अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों और अन्य गणमान्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें
राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 का आयोजन बीकानेर रेंज मुख्यालय पर प्रस्तावित होने के मद्देनजर कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
वार्ड 52 में दूषित पेयजल और स्मार्ट मीटरों से बढ़े बिजली बिलों का विरोध
– जिला में विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजन; ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा
1153 यूनिट रक्तदान से गूंजा भटनेर किंग्स क्लब का स्थापना दिवस
कांग्रेस सेवादल हनुमानगढ़ द्वारा जिलाध्यक्ष अश्विनी पारीक के नेतृत्व में अगस्त क्रांति दिवस के उपलक्ष में लोकतंत्र बचाओ तिरंगा यात्रा का आयोजन हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से भगत सिंह चौक होते हुए राजीव चौक , बस स्टैंड होते हुए भगत सिंह चौक पर सम्पन्न हुई

Category: ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा पखवाड़ा बनेगा सेवा कार्यों की मिशाल

रतनगढ़।भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़ शहर मंडल द्वारा विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी ने बताया कि पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलसुबह बाबा साहब भीमराव […]

धौलपुर से वहीद खां संवाददाता की रिपोर्ट पुलिस की चौकसी से तस्करों में हड़कंप SP विकास सागवान के निर्देशन में पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। पशु तस्करी के नेटवर्क से जुड़े लोगों में डर का माहौल है। पुलिस का कहना- कि पकड़े गए चालकों से पूछताछ कर पूरे […]

रतनगढ़: छात्रा और भाजपा नेता पर हमले के विरोध में सनातन सेवा न्यास ने सौंपा ज्ञापन

​  रतनगढ़। छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले युवकों एवं भाजपा नेता पर हमला करने वाले लोगों को गिरफ्तार कर आरोपियों की बाजार में परेड निकालने की मांग को लेकर सनातन सेवा न्यास पदाधिकारियों ने सोमवार को एसडीएम मिथिलेश कुमार को ज्ञापन दिया है। न्यास द्वारा दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि शहर […]

बसेड़ी विधायक संजय कुमार जाटव ने की बसेड़ी कांग्रेस कार्यालय पर जनसुनवाई बसेड़ी

सरमथुरा (धौलपुर)सोमवार को बसेड़ी विधायक संजय कुमार जाटव ने अपने बसेड़ी कार्यालय पर आमजन की समस्याओं को सुनकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कई समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया गया। कार्यालय पर विभिन्न ग्रामों से आए ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से विधायक संजय कुमार को अवगत करवाया। […]

अधिवक्ता पर हमले से भड़का आक्रोश

 हनुमानगढ़। जंक्शन थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अधिवक्ता लोकेन्द्र थौरी पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस की सुस्ती और 30 घंटे तक कार्रवाई न होने से अधिवक्ता समाज में भारी आक्रोश फैल गया। सोमवार को बार संघ हनुमानगढ़ ने जंक्शन पुलिस थाना पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए थाने में धरना लगाया और पुलिस […]

पेपरलीक और अनुचित साधनों की रोकथाम के लिये प्रतिबद्ध है राज्य सरकार

श्रीगंगानगर, 15 सितम्बर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने कहा है कि वर्तमान राज्य सरकार परीक्षाओं को लेकर बेहद संवेदनशील है। प्रत्येक परीक्षा को राज्य सरकार द्वारा पूर्ण पारदर्शिता और गंभीरतापूर्वक सम्पन्न करवाया जा रहा है। पेपर लीक और परीक्षा में अनुचित साधनों के उपयोग को लेकर सरकार बेहद सख्त है और […]

शिविरों की हो पूर्ण तैयारी, नागरिकों को मिले बेहतरीन सेवाएं : सुराणा

   जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने वीसी के जरिए ग्रामीण सेवा शिविर, शहरी सेवा शिविर की तैयारियों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश, निर्वाचन गतिविधियों पर की चर्चा, एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर सहित अधिकारी रहे मौजूद चूरू, 13 सितंबर। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने शनिवार को डीओआईटी वीसी सभागार में ग्रामीण सेवा […]

मंसूर एकेडमी का गठन, इदरीश राज अध्यक्ष एवं अब्दुल मन्नान सचिव चुने गए

चूरू, 13 सितंबर। चूरू के नामचीन शायर मंसूर चूरूवी की स्मृति में क्षेत्र में साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन के लिए शनिवार को मंसूर  एकेडमी चूरू का गठन किया गया। नगरश्री के सचिव श्यामसुंदर शर्मा की अध्यक्षता में राणाजी के नोहरे में आयोजित बैठक संस्था के गठन, संविधान और प्रस्तावित गतिविधियों पर विचार-विमर्श […]

अनूपगढ़ में जिला कलक्टर ने किया घग्गर नदी बहाव क्षेत्र का निरीक्षण

-भेडताल में जल संग्रहण व्यवस्था के लिए एडीएम, सिंचाई विभाग को दिए निर्देश श्रीगंगानगर, 12 सितम्बर। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने शुक्रवार शाम को अनूपगढ़ में घग्गर नदी बहाव क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से भी मुलाकात करते हुए क्षेत्र में आ रही समस्याओं की जानकारी ली और उनके निराकरण के लिए […]

जीवन में बेहतर सफलता के लिए अनावश्यक सोशल मीडिया एवं मोबाइल से दूर रहे विद्यार्थी : जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव

– आत्महत्या के प्रति धारणा में बदलाव कार्यवाही हेतु आह्वान- ‘बातचीत की शुरुआत करेंÓ की थीम पर होंगे जन-जागरुकता कार्यक्रम हनुमानगढ़। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर राजकीय एनएमपीजी कॉलेज में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा विद्यार्थियों हेतु परिचर्चा कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से जिला कलक्टर […]

Back To Top