Flash Story
पशु चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटन में देरी पर ग्रामीणों में रोष
आगामी निकाय-पंचायत चुनावों में कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान*
डांगावास हत्याकांड में आरोपियों के बरी होने के खिलाफ अपील की मांग*
नगरीय निकाय एवं पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 की तैयारियों की समीक्षा
पुनर्वास गृह, बाल सुधार गृह और वृद्ध आश्रम में मानसिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 107 लोगों की हुई जांच
बी. आदित्य जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ के निर्देशन में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
हर घर तिरंगा अभियान के तहत हनुमानगढ़ में निकली भव्य तिरंगा रैली
टीम मिशन ग्रीन की अनुकरणीय पहल: ऐलनाबाद में सड़क किनारे से हटाईं कांटेदार झाड़ियां, राहगीरों को मिली राहत
– जिला में विभिन्न स्थानों पर हुए आयोजन; ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया हिस्सा ऐलनाबाद , 10 अगस्त( रमेश भार्गव ) वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक जुड़ाव को और मजबूत करना है। 17 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत रविवार को पहले दिन जिला में विभिन्न स्थानों पर तिरंगा यात्राएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे जिला देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। अभियान के तहत रविवार को गांव नेजाडेला खुर्द, किराड़कोट, भावदीन, रानिया शहर, चाडीवाल, जसानिया, नुहियांवाली, नाथुसरी कलां, सहारणी, मलड़ी, भीवां, रोहन, बुर्जकर्मगढ़, झीड़ी, ढाबां, सुरतिया, जमाल, नागोकी, सुखचैन, लहंगेवाला, अलीकां, मल्लेवाला, बकरियांवाली, नारायण खेड़ा सहित कई क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम और तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं तथा स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रामीणों और स्कूली विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर गांव और प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। बच्चों में भी अभियान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों और अन्य गणमान्य ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान से जुड़े नियमों की जानकारी भी दी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें

Category: ब्रेकिंग न्यूज़

आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम संपन्न

हनुमानगढ़। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आयोजित सप्तम पोषण पखवाड़ा के तहत जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। 34ए, 35ए, 35बी और 35सी केन्द्रों पर हुए इन कार्यक्रमों में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न हुआ। कार्यक्रम […]

भद्रकाली मेले में उमड़ रही आस्था की भीड़, लगे जयकारे, 51 कन्याओं का पूजन कर लगाया भंडारा

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ टाउन के निकटवर्ती गांव अमरपुरा थेड़ी के नजदीक स्थित ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में चल रहे मेले में भक्तों की आस्था की भीड़ उमड़ रही है। हनुमानगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों के दूरस्थ स्थानों से आ रहे भक्तों ने माता रानी के जयकारे लगाते हुए आराधना की और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना […]

गणगौर में संस्कृति हुई साकार, महिलाओं ने रंग जमाया

राजस्थान संस्कृति पारंपरिक तीज त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाता है। इसी कड़ी में इस वर्ष भी गणगौर उत्सव का महाआयोजन शिल्पी फाउंडेशन की ओर से किया गया यूबाय के सहयोग से आयोजित इस फेस्टिवल का आयोजन होटल कुड़की हाउस में किया गया। फाउंडेशन की संस्थापक, शिल्पी अग्रवाल ने बताया कि इस उत्सव में […]

 हनुमानगढ़ को बाल भीक्षावृत्ति मुक्त बनाने की मुहिम तेज, बाल कल्याण समिति की सख्ती जार

हनुमानगढ़। जिले को बाल भीक्षावृत्ति मुक्त करने के उद्देश्य से बाल कल्याण समिति की टीम लगातार सक्रिय है। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोयल के नेतृत्व में टीम विभिन्न धार्मिक स्थलों, बाजारों और होटलों पर छापेमारी कर रही है तथा लोगों को समझाइश देकर इस कुप्रथा को समाप्त करने के लिए प्रयासरत है। बुधवार को नवरात्रि […]

हनुमानगढ़ एसपी को सजा, दो घंटे रहे न्यायिक अभिरक्षा में

जयपुर महानगर प्रथम की अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट क्रम-6, कल्पना पारीक की अदालत में 27 मार्च का दिन इतिहास में दर्ज हो गया। कोर्ट रूम में ऐसा नजारा देखने को मिला, जो आमतौर पर फिल्मों में ही दिखाई देता है। मामला था हनुमानगढ़ के एसपी अरशद अली का, जिन्हें एक साल से गिरफ्तारी वारंट […]

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने अतिरिक्त परीक्षा शुल्क हटाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

हनुमानगढ़। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, जिला हनुमानगढ़ ने समान परीक्षा योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों से 10 रुपये प्रति छात्र अतिरिक्त शुल्क जमा करवाने के आदेश को वापस लेने की मांग की है। इस संबंध में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुरेश शर्मा के नेतृत्व में निर्देशक निर्देशालय बीकानेर और जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हनुमानगढ़ को ज्ञापन सौंपा गया। […]

आगजनी कांड: व्यापारियों और सर्व समाज ने टाउन थाना का किया घेराव, सात दिन में कार्रवाई की मांग

हनुमानगढ़। शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में सर्व समाज और व्यापारियों ने एकजुट होकर टाउन थाना का घेराव किया। हाल ही में प्रतिष्ठित व्यापारी राजेंद्र ग्रोवर की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में हुई आगजनी की घटना ने व्यापारियों में आक्रोश भर दिया है। लाखों रुपये के नुकसान के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी न होने […]

स्वांग रचकर बीमारी या गूंगे होने या माँ बाप की मृत्यु का स्वांग रचकर भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों को लगाई फटकार

हनुमानगढ़ :-जिले को बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम मुक्त करने की दिशा में सीडब्ल्यूसी बैंच मजिस्ट्रेट जितेंद्र गोयल सतर्क आज जंक्शन बस स्टैंड व गांधीनगर अंडर पास,बालिका स्कूल के आस पास निरीक्षण कर बाल भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों से एक ढोल व गुबारे किये जब्त और स्वांग रचकर बीमारी या गूंगे होने या माँ बाप की […]

फर्जी किन्नरों के खिलाफ किन्नर समुदाय ने उठाई आवाज़

हनुमानगढ़। गुरूवार को किन्नर समुदाय के लोगों ने जंक्शन थानाप्रभारी लक्ष्मण सिंह को एक परिवाद देकर शहर में घूम रहे फर्जी किन्नरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान निवर्तमान सभापति सुमित रणवां ने बताया कि हाल ही में कुछ किन्नर जयपुर में विधायक आवास पर गए थे और वहां हनुमानगढ़ में जयपुर के […]

नगर परिषद हनुमानगढ़ का विकास कार्यों को लेकर ढिंढोरा जंक्शन के वार्ड नंबर 17 का गोविंद सिंह नगर नाली व सड़कों से वंचित

हनुमानगढ़ नगर परिषद हनुमानगढ़ के द्वारा बीते 5 वर्षों में विकास कार्यों के नाम पर ढोल पीटा जा रहा है जबकि वार्ड नंबर 17 के गोविंद सिंह नगर में जब उपचुनाव हुए थे तो उपचुनाव के समय एक सिंगल रोड बनाई गई थी वोट लेने के बाद मामला शांत पड़ गया नालियों को लेकर वार्ड […]

Back To Top