Flash Story
अलसुबह होलसेल सब्जी मंडी पहुंचे सीडब्ल्यूसी बेंच मजिस्ट्रेट जितेन्द्र गोयल, किया सघन निरीक्षण
भाखड़ा, गंगनहर और इंदिरा गांधी नहर में पानी की समस्या के समाधान को लेकर चीफ इंजीनियर से मिले जनप्रतिनिधि
महिला सुरक्षा एवं जागरूकता को लेकर एक विशेष पहल
10 अगस्त के ‘जेल भरो आंदोलन’ को सफल बनाने की रणनीति तैयार, गांव-गांव चलेगा जनजागरण अभियान
नोट दोगुने करने का झांसा देकर 30 हजार की ठगी करने वाला संदिग्ध राउंडअप, जंक्शन पुलिस की त्वरित कार्रवाई
नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
 बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ द्वारा जिले के होटल, धर्मशाला, सराय, लॉज एवं गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक आयोजित, ई-Visitor Portal की अनिवार्यता एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से कराया अवगत
डिंग में सरपंचों से बोले डीएसपी राजवीर सिंह, नशे के खिलाफ मुहिम में पुलिस का दें साथ ।
321 नशीली गोलियों के साथ युवक दबोचा, मामला दर्ज

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली

देशभक्ति के रंग में रंगा शहर, जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत
हनुमानगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी नगरमण्डल हनुमानगढ़ टाउन द्वारा बुधवार को एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली टाउन ट्रैफिक थाना के पीछे स्थित पार्किंग एरिया से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः ट्रैफिक थाना के पास पहुंचकर सम्पन्न हुई।
रैली में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित चौधरी और नगरमण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों के साथ रैली का माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।
रैली के दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा रैली का स्वागत किया। कई स्थानों पर देशभक्ति गीतों के साथ माहौल को और भी रोमांचक बना दिया गया। लोगों ने अपने घरों और दुकानों से तिरंगा लहराकर रैली का उत्साह बढ़ाया।
प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने इस अवसर पर कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य हर नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा सिर्फ एक झंडा नहीं, बल्कि भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है, और इसे हर घर पर लहराना गर्व की बात है। जिलाध्यक्ष प्रमोद डेलू ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में एकता, सौहार्द और देश के प्रति समर्पण का संदेश देते हैं।
नगरमण्डल अध्यक्ष नितिन बंसल ने कहा कि रैली में भाग लेने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता ने अपने जोश और देशभक्ति से यह साबित कर दिया है कि तिरंगे के सम्मान के लिए हर भारतीय सदैव तैयार है। भाजपा नेता अमित चौधरी ने भी लोगों से अपील की कि वे 15 अगस्त को अपने-अपने घरों, संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं और इस महाअभियान का हिस्सा बनें।
रैली के अंत में राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिससे पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा, जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू, पूर्व सभापति राजकुमार हिसारिया, भाजपा नेता अमित चौधरी, नगर मंडल अध्यक्ष नितिन बंसल, प्रशांत सिहाग, सुनील चाहर, जिला महामंत्री प्रदीप ऐरी, भगवान सिंह खुड़ी , महादेव भार्गव, जुगल किशोर गौड़, आशीष पारीक, कुलदीप नरूका, डॉक्टर निशांत बत्रा, सुशील शर्मा, राजीव वर्मा, भरत कुमार, विनोद वर्मा, राजपाल सिंह, पृथ्वी गोदारा, मोनू पारीक, राजू मित्तल, राजेंद्र डोडा, विकास डोडा, चाननराम चौधरी, दिनेश शर्मा, साहिल, कीर्तन, अर्जुन कंदोई, सिद्धार्थ भार्गव, सुभाष पटवारी, अशोक खींची, निशांत जैन, प्रवीण मोदी, हरि खदरिया, प्रेम बंसल, मदन खदरिया, राजेश बिश्नोई, जुगल किशोर स्वामी, राजेंद्र धोबी, अश्विनी डुमरा, भगवान सिंह, विजय मेघवाल, चंद्र दाधीच, दिपेश वॉट्स, भगवाना राम व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Back To Top